लखनऊ हाईटेक टाउनशिप परियोजना

योगी कैबिनेटः एलडीए पूरा करेगा एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना

लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना को पूरा करेगा। इससे 5,000 होमबायर्स की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।

By : आशुतोष शर्मा
योगी कैबिनेटः एलडीए पूरा करेगा एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना

 लखनऊ, 15 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में लखनऊ स्थित मेसर्स एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना को पूरा किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत हाईटेक टाउनशिप नीति के अंतर्गत दिए गए लाइसेंस के तहत स्वीकृत परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) टेकओवर करेगा। इसके बाद परियोजना को पूर्ण करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

2,912 करोड़ तक की संभावित देनदारी

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार परियोजना की अधिकतम संभावित देनदारी करीब 2,912 करोड़ रुपये है। हालांकि, वास्तविक देनदारी आईआरपी (इंसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल) प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित होगी, जिसके भुगतान के लिए आवश्यक धनराशि एलडीए को सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

5,000 होमबायर्स की समस्या सुलझने की उम्मीद

विशेष सचिव आवास राजेश कुमार राय ने बताया कि परियोजना को सरकारी अभिकरण के माध्यम से पूरा किए जाने से करीब 5,000 होमबायर्स की समस्या का समाधान संभव हो सकेगा। रुकी हुई परियोजना में दोबारा विकास कार्य शुरू कराए जा सकेंगे। हाईटेक टाउनशिप की शेष अवस्थापना सुविधाओं और उपयोगिताओं का विकास भी कराया जा सकेगा। इससे परियोजना को पूर्ण कर सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

सरकारी जमीन की होगी सुरक्षा

प्रस्ताव के तहत बंधक भूमि और ग्राम समाज की भूमि को किसी तीसरे पक्ष के पक्ष में विनियमित किए जाने के स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के पक्ष में विनियमित किया जाएगा। इससे शासकीय भूमि की रक्षा होगी। साथ ही, भविष्य में शासकीय विभागों की देनदारियों की प्राप्ति की संभावना भी बेहतर हो सकेगी।

रियल एस्टेट और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

किसी शासकीय अभिकरण के माध्यम से परियोजना को विकसित किए जाने से होमबायर्स के बीच विश्वास पैदा होगा। परियोजना पूरी होने से रियल एस्टेट क्षेत्र और निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार सृजन में वृद्धि होने की भी उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी करेंगे। दोनों की सगाई 15 महीने पहले हुई थी।

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

लखनऊ में एक रिटायर्ड एआरएम को साइबर ठगों ने डराकर 14 लाख रुपए लूट लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत ₹3 लाख से शुरू; 7.6 इंच डिस्प्ले और DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत ₹3 लाख से शुरू; 7.6 इंच डिस्प्ले और DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी

Apple ने अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में फोल्डेबल iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की। नए डिवाइस में डीएसएलआर कैमरा टेक्नोलॉजी और बड़ा डिस्प्ले शामिल है।

ई-रिक्शा चालक सावधान! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चलेगा बड़ा अभियान

ई-रिक्शा चालक सावधान! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ में ई-रिक्शा की फिटनेस और पंजीकरण को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन विभाग कार्रवाई की तैयारी में है।

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर अफरातफरी मची। विमान और यात्रियों की जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर