बम की धमकी से लखनऊ एयरपोर्ट पर अफरातफरी

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर अफरातफरी मची। विमान और यात्रियों की जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई।

By : शिवम् पांडेय
‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

बम की धमकी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को यह धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, शाम करीब 4:25 बजे फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी को बुलाया गया और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच शुरू की गई।

यात्रियों को उतारकर सामान की भी जांच

धमकी मिलने के बाद CISF जवानों ने विमान की सुरक्षा जांच की। किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनके सामान की भी तलाशी ली गई। विमान को आइसोलेशन-वे पर ले जाकर उसकी बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा टीमों ने विमान के अंदर और आसपास के हिस्सों को भी खंगाला। इस दौरान यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच पूरी होने के बाद विमान में बम या कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। अधिकारियों ने धमकी को फर्जी पाया, जिसके बाद करीब 4:58 बजे फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।

खराब मौसम से दो फ्लाइट भी डायवर्ट

इसी दौरान खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर दो अन्य उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया। वाराणसी में मौसम खराब होने की वजह से हैदराबाद और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं। इसके बाद दोनों विमानों को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। करीब दो घंटे तक मौसम सामान्य होने का इंतजार किया गया। स्थिति सुधरने के बाद दोनों उड़ानों को वापस वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया।

पहले भी मिल चुकी है बम की धमकी

विमानों को बम की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 16 जुलाई 2026 को बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिसमें बम से जुड़ी धमकी दी गई थी। ऐसे मामलों में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लेतीं। धमकी फर्जी साबित होने के बावजूद विमान, यात्रियों और सामान की पूरी जांच की जाती है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे।

संबंधित सामग्री

वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक रुकी मुंबई की फ्लाइट: पायलट ने तबीयत खराब बताकर उड़ान से किया मना

वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक रुकी मुंबई की फ्लाइट: पायलट ने तबीयत खराब बताकर उड़ान से किया मना

वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में देरी हुई क्योंकि पायलट ने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ी।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान 6E 225 का पार्किंग के दौरान पोल से टकराव, सभी 200 यात्री सुरक्षित, जांच जारी।

CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CM भगवंत मान और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री और PCA स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की।

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

ग्वालियर एयरपोर्ट पर दो सीआईएसएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी, जिससे उनके लिए भावुक पल बन गया।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर