भरवां लाल मिर्च का अचार

अब साबुत मसाले डालकर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

भरवां लाल मिर्च का अचार भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे साबुत मसालों के साथ तैयार किया जाता है और यह सालों तक खराब नहीं होता।

By : सोनिया रायकवार
अब साबुत मसाले डालकर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

मौसम के बदलाव के साथ बाजार में मिलने वाली मोटी लाल मिर्च का अचार हर भारतीय घर की शान माना जाता है. रोज के आम या नींबू के अचार से हटकर, जब साबुत मसालों को भूनकर और कूटकर इस मोटी लाल मिर्च में भरा जाता है, तो इसका तीखा और चटपटा स्वाद सादे से सादे दाल-चावल, रोटी या पराठे के स्वाद में चार चांद लगा देता है.

अगर आप भी बनारसी अंदाज में और सालों-साल तक खराब न होने वाला लाल मिर्च का भरवां अचार बनाना चाहते हैं, तो यह आसान और मसालेदार रेसिपी आपके लिए ही है.

सामग्री:

मोटी लाल मिर्च - 500 ग्राम

साबुत सौंफ - 4 बड़े चम्मच

साबुत पीली/काली सरसों (राई) - 4 बड़े चम्मच

साबुत जीरा - 2 बड़े चम्मच

साबुत मेथी दाना - 1 बड़ा चम्मच

साबुत अजवाइन - 1 बड़ा चम्मच

कलौंजी (मंगरैल) - 1 छोटा चम्मच (बिना पिसी)

हींग - 1/2 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर - 3 बड़े चम्मच

हल्दी पाउडर - 2 बड़े चम्मच

काला नमक व सफेद नमक - स्वादानुसार (नमक थोड़ा तेज रखें)

सरसों का तेल - 1.5 कप

बनाने का तरीका:

मोटी लाल मिर्च को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे धूप में सुखा लें ताकि ऊपरी नमी खत्म हो जाए. अब मिर्च के ऊपर की डंठल काटकर निकालें और बीच में एक लंबा चीरा लगाएं (या अंदर के बीज निकालकर रख लें . एक पैन में साबुत सौंफ, जीरा, मेथी दाना, अजवाइन और सरसों को धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए रोस्ट करें ताकि इनकी नमी निकल जाए और भीनी खुशबू आने लगे. भुने हुए मसालों को ठंडा करके मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. पिसे हुए दरदरे मसालों में अमचूर पाउडर, हल्दी, हींग, साबुत कलौंजी, नमक और मिर्च के निकाले हुए बीज मिलाएं. सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम करके हल्का ठंडा कर लें. अब 3-4 बड़े चम्मच गुनगुना तेल इस सूखे मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला हल्का गीला और बांधने लायक हो जाए.तैयार मसाले को चम्मच या अंगूठे की मदद से चीरा लगी लाल मिर्च के अंदर दबा-दबाकर अच्छी तरह भरें.भरी हुई मिर्चों को कांच के साफ और सूखे जार में रखें. ऊपर से बचा हुआ गुनगुना सरसों का तेल डाल दें और 2-3 दिन धूप दिखाएं. आपका स्वादिष्ट लाल मिर्च का भरवां अचार तैयार है.

संबंधित सामग्री

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

ज्यादा नमक वाली दाल के स्वाद को संतुलित करने के लिए विभिन्न तरीके जैसे बिना नमक वाली दाल मिलाना, नींबू का रस डालना, और घी का तड़का लगाना शामिल हैं।

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी बेसन वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिसे चाय या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जियां, खाने वाले करेंगे तारीफ

पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जियां, खाने वाले करेंगे तारीफ

पितृ पक्ष के दौरान, कई भारतीय परिवार प्याज और लहसुन के बिना सात्विक भोजन बनाते हैं। यहां कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज हैं।

गणपति बप्पा को लगाएं गुलाब की बर्फी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणपति बप्पा को लगाएं गुलाब की बर्फी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

गणपति उत्सव के दौरान गुलाब की बर्फी से भोग लगाने की विधि और सामग्री का विवरण। इसे घर पर सरलता से बनाया जा सकता है।

गणपति बप्पा को लगाएं बूंदी मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और खास मोदक

गणपति बप्पा को लगाएं बूंदी मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और खास मोदक

इस गणपति उत्सव पर आप बूंदी मोदक बनाकर गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं। जानें इसकी सरल और स्वादिष्ट रेसिपी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर