Apple ने लॉन्च किया फोल्डेबल iPhone

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत ₹3 लाख से शुरू; 7.6 इंच डिस्प्ले और DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी

Apple ने अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में फोल्डेबल iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की। नए डिवाइस में डीएसएलआर कैमरा टेक्नोलॉजी और बड़ा डिस्प्ले शामिल है।

By : सोनिया रायकवार
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, कीमत ₹3 लाख से शुरू; 7.6 इंच डिस्प्ले और DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी

 

Apple ने अपने लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश किया। iPhone Duo में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है। इसके साथ iPhone 18 Pro और 18 Pro Max भी लॉन्च किए गए हैं, जिनमें प्रोफेशनल कैमरा टेक्नोलॉजी और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Apple ने बुधवार रात आयोजित लॉन्च इवेंट में कुल 6 नए डिवाइस पेश किए। इनमें कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसके अलावा कंपनी ने iPhone 18 सीरीज के तहत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए।

₹3 लाख से शुरू होगी फोल्डेबल iPhone की कीमत

iPhone Duo Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone बताया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹3 लाख रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹4.50 लाख तक जा सकती है।

फोन में बाहर की तरफ 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोन खोलने पर अंदर 7.6 इंच की मेन स्क्रीन मिलती है। यह अब तक किसी भी iPhone में दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले बताया जा रहा है।

भारत में iPhone Duo की बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है।

iPhone 18 Pro में DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी

Apple ने इस बार iPhone 18 सीरीज में प्रीमियम मॉडल के तौर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए हैं।

दोनों फोन में कंपनी ने कैमरा सिस्टम को खास तौर पर अपग्रेड किया है। इनके मेन कैमरे में प्रोफेशनल DSLR कैमरों जैसी टेक्नोलॉजी देने का दावा किया गया है।

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 बताई गई है।

भारत में दोनों मॉडल की बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।

AirPods 5 और नई Apple Watch भी लॉन्च

लॉन्च इवेंट में Apple ने iPhone के अलावा कई दूसरे डिवाइस भी पेश किए। इनमें AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 शामिल हैं।

कंपनी ने इन डिवाइस के जरिए अपने इकोसिस्टम में नए फीचर्स और अपग्रेड देने पर फोकस किया है।

Siri AI में आए 6 बड़े अपडेट

Apple ने Siri को भी AI के जरिए ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में कई अपडेट पेश किए हैं। अब Siri सिर्फ सामान्य सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डिवाइस पर कई काम खुद पूरा कर सकेगी।

1. स्क्रीन देखकर समझेगी काम

Siri अब स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उसी के आधार पर टास्क पूरा करने में सक्षम होगी। यानी स्क्रीन पर क्या चल रहा है, उसके हिसाब से Siri को कमांड दी जा सकेगी।

2. निजी डेटा से देगी सटीक जवाब

Siri ईमेल, मैसेज और कैलेंडर जैसी निजी जानकारी के आधार पर जरूरी जवाब दे सकेगी। उदाहरण के लिए फ्लाइट, मीटिंग या किसी प्लान से जुड़ी जानकारी आसानी से बताई जा सकेगी।

3. ऐप्स के अंदर भी करेगी काम

अब Siri केवल ऐप खोलने तक सीमित नहीं रहेगी। वह ऐप के अंदर जाकर फोटो एडिट करने या किसी व्यक्ति को फोटो भेजने जैसे काम भी कर सकेगी।

4. इंसानों जैसी बातचीत

Siri अधूरे वाक्य या रुक-रुककर कही गई बात को भी बेहतर तरीके से समझ सकेगी। इससे बातचीत पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल होने की उम्मीद है।

5. टाइप करके भी दे सकेंगे कमांड

जो यूजर्स बोलकर कमांड नहीं देना चाहते, वे Siri को टाइप करके भी निर्देश दे सकेंगे। इसके लिए स्क्रीन के नीचे डबल टैप करने का विकल्प दिया गया है।

6. ChatGPT का सपोर्ट

मुश्किल सवालों, टेक्स्ट लिखने या रेसिपी जैसी जरूरतों के लिए Siri अब ChatGPT से भी मदद ले सकेगी। इससे Siri की AI क्षमताओं को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।

Apple का फोल्डेबल iPhone सबसे बड़ा आकर्षण

इस लॉन्च के साथ Apple ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा है। बड़े इंटरनल डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और हाई कीमत के साथ iPhone Duo कंपनी के पोर्टफोलियो में एक नया सेगमेंट जोड़ता है। वहीं iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा और AI फीचर्स पर फोकस किया गया है।

संबंधित सामग्री

बहुत खा ली मैंगो और वनीला आइसक्रीम, अब घर पर बनाएं रॉयल स्वाद वाली सीताफल (शरीफा) आइसक्रीम

बहुत खा ली मैंगो और वनीला आइसक्रीम, अब घर पर बनाएं रॉयल स्वाद वाली सीताफल (शरीफा) आइसक्रीम

सीताफल की आइसक्रीम घर पर बनाना आसान है। यह प्राकृतिक मिठास और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, और इसमें कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर या प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते।

क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की सही देखभाल कैसे करें? दही, एलोवेरा, नींबू का रस, सेब का सिरका, और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026