बालों की देखभाल के सुझाव

क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की सही देखभाल कैसे करें? दही, एलोवेरा, नींबू का रस, सेब का सिरका, और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें।

By : हेमा गुप्ता
क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

क्या शैंपू करने के बाद भी आपके बाल रहते हैं रुखे और बेजान, हेयर वॉश करने के पहले करें ये उपाए

Hair Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने बालो की केयर नहीं कर पाते। इस  वजह से कई बार शेंपू करने के बाद भी बाल अच्छे से साफ नहीं हो पाते। कई बार शैंपू करने के बाद भी बालों में भारीपन महसूस होता है और बाल अच्छे से साफ नहीं होते। 

कई बार गलत तरीके से हेयर वॉश करने और कंडीशर न करने से बाल रुखे और खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप हेयर वॉश करने से पहले कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अपनाएं ये उपाय  

अगर आप अपने रूखे बालों से परेशान है। तो वो आपको मंहगे प्रोडक्ट्स या बिना बात खर्चा करने से बचना है तो बस बाल धोने के पहले इन वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे तुम्हारें बाल सिल्की और साफ नजर आएंगे। आइए जानते हैं कुछ उपाय के बारें में।

दही लगाएं

हेयर वॉश करने से पहले अपने बालों में दही लगाएं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को साफ करने और उन्हें चमकदार बनाने में मददगार होते है। बाल धोने से पहले दही को बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए लगाए रखे। फिर बालों को सादे पानी से धो लें। फिर आप बालों में शैंपू कर सकते हैं।

 

हेयर वॉश के पहले लगाएं एलोवेरा 

एलोवेरा में एंटीसेप्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो कि बालों को साफ करने और उन्हें पोषण देने में सहायक होता है। ऐसे में आप बालों में हेयर वॉश के पहले एलोवेरा जेल को बालों में लगाएं और फिर कुछ देर छोड़ने के बाद पानी से सिर साफ कर लें।

सेब का सिरका लगाएं 

सेब का सिरका बालों के PH को बैलेंस करने में मदद करता है और खोपड़ी को भी साफ करता है। आप सिरके का इस्तेमाल पानी में मिलाकर कर सकते हैं। फिर इसे बालों में लगाएं। फिर इसे कम से कम 15-20 मिनट तक बालों पर लगा कर रखें और उसके कुछ देर बाद हेयर वॉश कर लें।

नींबू का रस लगाएं

नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों को साफ करने और उन्हें शाइनी बनाने में बहुत मददगार होता है। नींबू के रस को पानी में मिलाएं और इसे बालों में लगाकर रखे। फिर करीब 10-15 मिनट बाद बालों को धो लें। 

मुल्तानी मिट्टी कारगर उपाय

बालों से मुल्तानी मिट्टी लगाएं। इससे बाल मुलायम हो गए। यह एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है और उन्हें साफ करती है। आप मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें । फिर बालों में लगाएं और नॉर्मल पानी से धो ले। इसके बाद अगर आप शेंपू भी न करें तो भी चलता है।  

 

संबंधित सामग्री

रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? जानिए खास टिप्स

रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? जानिए खास टिप्स

बालों की देखभाल के लिए रोज शैंपू करना सही हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्कैल्प की साफ-सफाई बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल को फेंके नहीं, बनाएं तेल; जानें आसान विधि

नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल को फेंके नहीं, बनाएं तेल; जानें आसान विधि

जानें कैसे नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल से आसानी से घर पर ही नारियल तेल तैयार किया जा सकता है, जो बालों की देखभाल में मदद करता है।

कैसे रखें बालों को स्वस्थ: शैंपू और कंडीशनिंग के अहम टिप्स

कैसे रखें बालों को स्वस्थ: शैंपू और कंडीशनिंग के अहम टिप्स

बालों को चिपचिपा और ऑयली होने से बचाने के लिए सही शैंपू चयन और सफाई तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए। सही हेयर केयर रूटीन अपनाएं।

कमजोर बालों में नई जान फूंक सकता है रोजमेरी ऑयल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

कमजोर बालों में नई जान फूंक सकता है रोजमेरी ऑयल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

बारिश के मौसम में बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। रोजमेरी ऑयल का उपयोग, सही विधि और सावधानियों के साथ, बालों की देखभाल में मदद कर सकता है।

किचन में तेल की बोतल हो गई चिपचिपी? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में करें साफ

किचन में तेल की बोतल हो गई चिपचिपी? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में करें साफ

तेल की बोतल को साफ करने के लिए गर्म पानी, बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का उपयोग करें। ये सभी घरेलू उपाय अधिक प्रभावी और सुरक्षित हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर