गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

गोरखपुर हत्याकांड

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या बोला- खाना नहीं देते थे

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या |

UP के गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्लाते हुए से बाहर भागी। चीख सुनकर माता-पिता की नींद खुल गई। पिता बड़े बेटे के कमरे में गए, तो तीनों की लाश पड़ी हुई थीं। छोटा बेटा खून से सना गड़ासा लेकर कमरे से बाहर निकला। यह देखकर बीमार पिता कांप गए। 

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ऊपर वाली मंजिल पर जाकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद पिता ने खुद को संभाला। पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। SSP और SP फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पहले लाशें देखीं। पिता ने उन्हें बताया कि छोटे बेटे ने ही हत्या की। वह ऊपर वाले कमरे में बैठा हुआ है। पुलिस ऊपरी मंजिल पर गई तो आरोपी गड़ासा हाथ में लेकर जमीन पर बैठा मिला। कमरा खुला था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जेल में खाना तो मिलेगा?

हत्या की वजह पूछने पर वह रोने लगा और बोला- भाभी ने 2 दिन से खाना नहीं दिया था, इसलिए हत्या कर दी। उसने पुलिसकर्मियों से पूछा कि जेल में तो खाना मिलेगा? जिनकी हत्या हुई, उनमें 

अमित गुप्ता (35)

पत्नी रंजना (32) 

बेटा रेयांश 

वारदात सोमवार तड़के 3 बजे जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बांसगांव थाना क्षेत्र में हुई। 

दुकान को लेकर झगड़ा

पुलिस ने बताया कि गुप्ता परिवार की एक किराने की दुकान है। इस दुकान में छोटा बेटा बैठता था। बड़ा भाई बाहर नौकरी करता था। कुछ महीने पहले ही वह गांव वापस आ गया था। छोटे भाई को लगता था कि दुकान पर बड़ा भाई कब्जा कर लेगा। इसे लेकर आए दिन घर में लड़ाई होने लगी थाी फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

शराबी पति की हत्या कर शव के पास ही सो गई पत्नी ,पुलिस ने भेजा जेल 

राज्य

शराबी पति की हत्या कर शव के पास ही सो गई पत्नी ,पुलिस ने भेजा जेल 

शराबी पति से परेशान होकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी और शव के पास ही सो गई। पुलिस ने पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

राज्य

युवा कौशल दिवस-2026: CM योगी ने युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं के कौशल विकास और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

UP के बुलंदशहर में जमीनी विवाद के चलते 2 लोगों की हत्या, 15 मिनट तक फायरिंग, सीने पर गोली मारी

राज्य

UP के बुलंदशहर में जमीनी विवाद के चलते 2 लोगों की हत्या, 15 मिनट तक फायरिंग, सीने पर गोली मारी

बुलंदशहर में, सोनू और अजब सिंह की मौत फायरिंग और एक कार हमले में हो गई। यह घटना वित्तीय विवाद के कारण हुई थी।

रिटायर्ड SECL कर्मी-पत्नी की अधजली लाश मिली ,खेती के लिए आए थे गांव 

राज्य

रिटायर्ड SECL कर्मी-पत्नी की अधजली लाश मिली ,खेती के लिए आए थे गांव 

छत्तीसगढ़ में एक बुजुर्ग दंपती की अधजली लाश मिली। दोनों खेती करने के लिए गांव आए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।

ऐशबाग डबल मर्डर केस का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी दंपति की हत्या, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

ऐशबाग डबल मर्डर केस का खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी दंपति की हत्या, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की हत्या में प्रॉपर्टी विवाद को मुख्य कारण बताया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।