मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

हरियाणा का नया MSME नीति विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

हरियाणा में नई MSME और एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का विमोचन करने हुए, मुख्यमंत्री ने 'मेक इन हरियाणा' को बढ़ावा देने की बात कही।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के विकास के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रोग्रेसिव MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उद्यमियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को नई नीति के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, जनप्रतिनिधियों के अलावा MSME, निर्यात, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न उद्योग संघों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘मेक इन हरियाणा’ पर फोकस

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नई MSME नीति का मुख्य उद्देश्य ‘मेक इन हरियाणा’ को बढ़ावा देना और प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अब अपने विकास के सातवें दशक में प्रवेश कर रहा है। छह दशकों की विकास यात्रा प्रदेश की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ भविष्य की नई दिशा तय करने का अवसर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने उद्यमिता और औद्योगिक विकास के दम पर देश की प्रमुख विनिर्माण अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाई है। अब सरकार प्रदेश को औद्योगिक विकास के अगले चरण में ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उद्योगों के लिए बेहतर इकोसिस्टम पर जोर

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने नई नीति को प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण और मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग और उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं हैं। दिल्ली से प्रदेश की भौगोलिक निकटता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उपलब्ध सुविधाओं के कारण निवेश के लिहाज से हरियाणा एक महत्वपूर्ण राज्य है।

आर्थिक विकास में MSME की अहम भूमिका

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बड़े उद्योगों के साथ-साथ MSME सेक्टर भी रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को मजबूत बनाने के लिए MSME क्षेत्र को आगे बढ़ाना जरूरी है।

नई नीति से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार MSME क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संबंधित सामग्री

हरियाणा की 10 चीनी मिलों का होगा कायाकल्प, CM सैनी ने जारी किया आधुनिकीकरण का रोडमैप; किसानों को भी बड़ा तोहफा

राज्य

हरियाणा की 10 चीनी मिलों का होगा कायाकल्प, CM सैनी ने जारी किया आधुनिकीकरण का रोडमैप; किसानों को भी बड़ा तोहफा

हरियाणा सरकार ने 10 सहकारी चीनी मिलों का आधुनिकीकरण करने का रोडमैप जारी किया, जिसमें तकनीकी उन्नति और आर्थिक मजबूती पर जोर दिया गया है।

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

राज्य

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

नारनौल से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, हरियाणा CM सैनी करेंगे अभियान का आगाज

राज्य

नारनौल से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, हरियाणा CM सैनी करेंगे अभियान का आगाज

नारनौल में 9 अगस्त को हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी 'हर घर तिरंगा' और नशा मुक्ति मैराथन अभियान का शुभारंभ करेंगे।

पंचकूला में 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ पदकवीरों का सम्मान, CM सैनी बांटेंगे 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड

देश-विदेश

पंचकूला में 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ पदकवीरों का सम्मान, CM सैनी बांटेंगे 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड

हरियाणा सरकार 7 अगस्त को पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी, 13 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड देगी।