फर्जी पत्र विवाद दतिया उपचुनाव में

दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच भाजपा का कथित फर्जी पत्र वायरल, सियासत गरमाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान वायरल हुए एक फर्जी पत्र ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। इस पत्र को भाजपा ने पूरी तरह फर्जी बताया है।

दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच भाजपा का कथित फर्जी पत्र वायरल, सियासत गरमाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतदान शुरू होते ही एक कथित फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। यह पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लेटरहेड पर तैयार किया गया बताया जा रहा है। वायरल पत्र में दावा किया गया कि दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। हालांकि पत्र पर न तो कोई तारीख दर्ज है और न ही कोई आधिकारिक क्रमांक, जिससे इसकी प्रमाणिकता पर शुरुआत से ही सवाल उठने लगे।

रघुवीर कुशवाहा बोले- यह पूरी तरह साजिश

वायरल पत्र सामने आने के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने इसे पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनका निष्कासन नहीं हुआ है और विरोधी उपचुनाव के दौरान भाजपा की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और साइबर सेल से कर दी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और दतिया उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

भाजपा ने पत्र को बताया फर्जी

भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आधिकारिक पत्र में दिनांक, क्रमांक और विधिवत प्रक्रिया का पालन किया जाता है, जबकि वायरल पत्र में इनमें से कोई भी तथ्य मौजूद नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह पता लगाने के लिए आंतरिक स्तर पर भी जांच की जा रही है कि फर्जी पत्र किसने तैयार किया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।

साइबर सेल ने शुरू की जांच

जिला भाजपा इकाई की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ने वायरल पत्र की जांच शुरू कर दी है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर पार्टी नेताओं की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदान के दिन इस तरह का पत्र वायरल करना मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश हो सकती है। फिलहाल भाजपा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना को ही सही मानें।

संबंधित सामग्री

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेरठ में युवा सम्मेलन में युवाओं को नशे और शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की।

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

उज्जैन में भस्म आरती के लिए आने वाले 12 श्रद्धालुओं को फर्जी ट्रैवल एजेंट ने 30 हजार रुपये की ठगी की। साइबर सेल में शिकायत दर्ज हुई।

CM धामी के मंत्री क्यों हुए इतने आहत? ‘अपनों’ के आरोपों से टूटे, दी सुसाइड की धमकी

CM धामी के मंत्री क्यों हुए इतने आहत? ‘अपनों’ के आरोपों से टूटे, दी सुसाइड की धमकी

उत्तराखंड में भाजपा के अंदर की खींचतान उजागर, मंत्री खजानदास के खिलाफ प्रदर्शन, चकराता क्षेत्र में योजना बंटवारे पर आरोप।

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और भाजपा सांसद महाजन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर