भारत में चीतों की संख्या बढ़ी

कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती संख्या पर खुशी व्यक्त की। भारत में नए शावकों के जन्म से चीतों की संख्या 56 हो गई।

By : दिव्या मिस्त्री
कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन अपना रास्ता खुद ढूंढ ही लेता है और जीवन की यही प्रकृति इसे और भी अधिक रोमांचक बनाती है। एक वक्त था, जब मध्यप्रदेश में गिनती के चीते हुआ करते थे। आज यहां चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान से शुरू हुई चीता पुनर्स्थापना की ऐतिहासिक यात्रा अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कूनों में बीते दिनों जन्मे चार नन्हें शावक चीता संरक्षण की हमारी यात्रा में आशा, जीवटता और सफलता का सुंदर प्रतीक है। पुनर्स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के अगले ही दिन 18 सितम्बर को भारत में ही जन्मी मादा चीता केजीपी12 ने कूनों में चार नन्हें शावकों को जन्म दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रोजेक्ट चीता के लिये यह ऐतिहासिक और हर्ष का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश में चीतों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कूनो का प्राकृतिक वातावरण चीतों के प्रजनन और उनके संरक्षण के लिए अनुकूल बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

प्रोजेक्ट चीता : 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा

•कूनो में गूंजी चीतों की नई किलकारी - भारत में जन्मी मादा KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म, 52 से बढ़कर 56 हुआ भारत में चीतों का कुनबा।
•मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रोजेक्ट चीता के संरक्षण, संवर्धन और इनकी सुरक्षा पर हो रहा है निरंतर ठोस कार्य।
•भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने दिया 4 शावकों को जन्म। नई आमद के साथ चीता संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है।
•चार वर्ष - चार नई जिंदगियां। प्रोजेक्ट चीता की यात्रा में यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन की सफलता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मध्यप्रदेश चीतों के संरक्षण का मजबूत केंद्र बन गया है।

वर्ष 2022 से 2026 तक चीता पुनर्स्थापना का सफल सफर

•17 सितंबर 2022 - नामीबिया से 8 चीते कूनो पहुंचे।
•फरवरी 2023 - दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए।
•फरवरी 2026 - बोत्सवाना से 9 चीते भारत लाए गए।
•इन पुनर्स्थापना प्रयासों और भारत में हुए प्रजनन के परिणामस्वरूप अब कुल 56 जीवित चीते हैं।
•52 से 56 - चीता परिवार में चार नए सदस्य
•चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत में 52 जीवित चीते थे।
•KGP12 द्वारा 18 सितम्बर 2026 को चार शावकों को जन्म देने के बाद अब संख्या 56 हो गई है। भारत में जन्मे चीतों की संख्या अब 36 हो गई है। नए शावकों के साथ भारत में जन्मी चीता पीढ़ी का विस्तार और मजबूत हुआ है।

मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण का हो रहा विस्तार
•वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रोजेक्ट चीता का प्रमुख केंद्र है।
•कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 49 चीते और गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में 3 चीते थे।
•चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों की संख्या 53 और मध्यप्रदेश में कुल चीता संख्या 56 हो गई है।
•कूनो के साथ गांधी सागर में भी चीता संरक्षण का सफल विस्तार किया गया है।

पुर्नस्थापना से प्रजनन तक

•17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों के साथ भारत में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत हुई थी।
•इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से भी चीते भारत लाए गए।
•भारत में हुआ चीतों का प्रजनन। भारत में जन्मी मादा द्वारा चार शावकों को जन्म देना इस यात्रा में नई उपलब्धि है।
•भारत में चीता संरक्षण पुर्नस्थापना तक ही सीमित नहीं, अब यह प्रजनन और नई पीढ़ी के संरक्षण के चरण में पहुंच चुका है।

प्रधानमंत्री की पहल और संरक्षक के रूप में मध्यप्रदेश शासन की भूमिका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक पहल से शुरू हुए प्रोजेक्ट चीता को मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। वन विभाग, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और मैदानी अमले द्वारा चीतों की सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, निगरानी एवं आवास प्रबंधन का कार्य लगातार पूरी मुस्तैदी से किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न उद्योगों से ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

आटे और शक्कर के डिब्बे में रखें ये चीजें, धार्मिक मान्यता में माना जाता है बरकत का उपाय

आटे और शक्कर के डिब्बे में रखें ये चीजें, धार्मिक मान्यता में माना जाता है बरकत का उपाय

भारतीय घरों में किचन की व्यवस्था में वास्तु और धार्मिक मान्यताओं का विशेष स्थान है, जिसमें कुछ विशेष चीजें रखने की प्रथा है जिससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Nana Patekar के निधन से शोक में सिनेमा जगत, CM Bhajan Lal Sharma ने दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar के निधन से शोक में सिनेमा जगत, CM Bhajan Lal Sharma ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भारतीय सिनेमा और राजनीति की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। उनके अभिनय और सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सात देशों को निमंत्रण दिया।

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मध्यप्रदेश सरकार ने मुंबई में रोड शो आयोजित कर निवेशकों के साथ विभिन्न उद्योगों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर