मुख्यमंत्री स्कूटी योजना

छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल के शासकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट छात्रों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे।

By : दिव्या मिस्त्री
छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात देंगे। वे भोपाल के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 19 सितंबर को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। यह स्कूटी  "मुख्यमंत्री स्कूटी योजना ’ अंतर्गत दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा।

70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी है। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। मोटराइज्ड स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी हो चुके हैं लाभान्वित

प्रदेश सरकार द्वारा योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल मेट्रो रूट पर विवाद: विधायक आतिफ अकील बोले- पहले शाही कब्रिस्तान से अनुमति लें

भोपाल मेट्रो रूट पर विवाद: विधायक आतिफ अकील बोले- पहले शाही कब्रिस्तान से अनुमति लें

भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन फेज-2 के रूट पर विवाद, विधायक आतिफ अकील ने कब्रिस्तान की जमीन पर काम को लेकर आपत्ति जताई।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर