ड्रग और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली और गुजरात पुलिस ने उत्तर भारत में एक बड़े ड्रग और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें 2 किलो हेरोइन और रंगदारी की बड़ी रकम बरामद की गई।

By : रोहन उमक
₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर भारत में सक्रिय कथित ड्रग्स और रंगदारी नेटवर्क का पता चला है। पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेंद्र देलाना से कथित तौर पर जुड़े कुलदीप स्वामी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 2 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ हवाला के जरिए रंगदारी की रकम को इधर-उधर पहुंचाने का काम भी करता था। जांच एजेंसियां अब ड्रग्स सप्लाई और रंगदारी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में कुलदीप स्वामी

10 करोड़ की रंगदारी की जांच से खुला मामला

मामले की शुरुआत गुजरात की वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच की एक जांच से हुई। पुलिस एक कारोबारी से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले की पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान जांचकर्ताओं को ऐसे नेटवर्क की जानकारी मिली, जिसके तार कथित रूप से रंगदारी वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े थे।

रंगदारी की पहली किस्त दिल्ली में दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद गुजरात पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ सूचना साझा की। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया।

चांदनी चौक में दबोचा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे कुलदीप स्वामी को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कुचा घासी राम इलाके में बीकानेर स्वीट्स के पास गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक करेंसी नोट और मारुति स्विफ्ट डिजायर कार की चाबी मिली।

जांच में कथित तौर पर सामने आया कि करेंसी नोट की तस्वीर टेलीग्राम के माध्यम से भेजी गई थी। पुलिस के अनुसार, हवाला लेनदेन में इस तरह के नोट की तस्वीर का इस्तेमाल भुगतान और व्यक्ति की पहचान के सत्यापन के लिए किया जाता था।

कार के गुप्त चैंबर में छिपाई गई थी हेरोइन

पूछताछ के दौरान कुलदीप ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि ड्रग्स की एक बड़ी खेप उसकी कार में छिपी है। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम नजफगढ़ के जय विहार फेज-1 पहुंची और कार की तलाशी ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस को डिक्की में स्पेयर टायर के पास एक विशेष गुप्त चैंबर मिला। इसी हिस्से से चार पैकेट बरामद किए गए, जिनमें करीब 2 किलो हेरोइन थी। पुलिस का दावा है कि यह पाकिस्तान मूल की हेरोइन है और इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है।

अमृतसर से दिल्ली लाई गई थी खेप

जांच के मुताबिक, कुलदीप 5 सितंबर को महेंद्र देलाना के निर्देश पर अमृतसर गया था। अगले दिन उसकी मुलाकात दो कथित सप्लायरों से हुई, जिनसे उसने करीब 2 किलो हेरोइन हासिल की। इसके बाद ड्रग्स को कार के गुप्त चैंबर में छिपाकर वह दिल्ली लौट आया।

पुलिस अब उन दोनों कथित सप्लायरों की पहचान करने के साथ-साथ ड्रग्स की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

रंगदारी की रकम पहुंचाने का भी आरोप

पुलिस के अनुसार, कुलदीप की भूमिका केवल ड्रग्स पहुंचाने तक सीमित नहीं थी। वह कथित तौर पर गैंग के लिए रंगदारी की रकम लेने और उसे आगे पहुंचाने का काम भी करता था। जांच में सामने आया है कि उसे दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 5 लाख से 50 लाख रुपये तक की रकम पहुंचाने के असाइनमेंट मिलते थे।

रोहित गोदरा

पुलिस के मुताबिक, प्रत्येक डिलीवरी के बदले उसे 15,000 से 20,000 रुपये तक दिए जाते थे।

सोशल मीडिया से होती थी संपर्क और पहचान की पुष्टि

जांच एजेंसियों का कहना है कि नेटवर्क के सदस्य सीधे तौर पर अपनी पहचान या लोकेशन साझा करने से बचते थे। कथित तौर पर इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड, लाइव लोकेशन और करेंसी नोटों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता था।

ड्रग्स या नकदी सौंपने से पहले करेंसी नोट की तस्वीर भेजकर संपर्क की पहचान सत्यापित की जाती थी। पुष्टि होने के बाद ही डिलीवरी की जाती थी।

कारोबारी से कथित गैंग सदस्य बनने तक का सफर

कुलदीप स्वामी राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले सरदारशहर कृषि मंडी में कृषि जिंसों की ट्रेडिंग करता था। वर्ष 2022 में कारोबार में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने के बाद उस पर आर्थिक दबाव और कर्ज बढ़ गया।

इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से महेंद्र देलाना से पहचान हुई। पुलिस का दावा है कि आर्थिक मदद का भरोसा देकर देलाना ने उसे कथित आपराधिक नेटवर्क में शामिल कर लिया।

पुलिस को नेटवर्क में और लोगों के शामिल होने का शक

दिल्ली पुलिस के अनुसार, महेंद्र देलाना विदेश में मौजूद गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी सहयोगी है और दोनों कथित तौर पर विदेश से नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, देलाना के खिलाफ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में पांच से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह वांछित है।

फिलहाल कुलदीप पुलिस हिरासत में है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तान मूल की हेरोइन भारत तक किस रास्ते से पहुंची, इसके सप्लायर कौन हैं और हवाला के जरिए वसूली गई रकम आखिर किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

दही कबाब उत्तर भारतीय व्यंजनों का एक लोकप्रिय स्टार्टर है, जिसे गाढ़े दही, पनीर और मसालों से बनाया जाता है। यह खास मेहमाननवाजी के लिए उत्तम है।

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकी मिली है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, पुलिस अब जांच में जुटी।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर