भोपाल में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़

फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में.. विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

भोपाल में एसटीएफ ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश किया, 70 पासपोर्ट बरामद। गिरोह ने पासपोर्ट बनाने के लिए भारी राशि वसूली।

By : दिव्या मिस्त्री
फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में..  विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

भोपाल।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क मामले की जांच कर रही एसटीएफ को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के जरिए गिरोह के नेटवर्क, सहयोगियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की पूरी प्रक्रिया से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

अब तक 70 फर्जी पासपोर्ट मिलने का दावा

जांच में अब तक 70 फर्जी पासपोर्ट बरामद होने की बात सामने आई है। इनमें बड़ी संख्या में पासपोर्ट भोपाल के अलग-अलग पतों पर बनाए जाने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पहचान और दस्तावेज तैयार करने में किन लोगों ने गिरोह की मदद की।

मुख्य आरोपी डेढ़ साल तक भोपाल में रहा

जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी रियाल चौधरी कथित तौर पर भोपाल के अन्नानगर इलाके में करीब डेढ़ साल तक फर्जी पहचान के साथ रह चुका है। आरोप है कि गिरोह एक फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के लिए 25 से 30 हजार रुपये तक वसूलता था।

पुलिस और विभागीय कर्मचारियों की भूमिका की जांच

एसटीएफ की जांच में पुलिस, नगर निगम और राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत का एंगल भी सामने आया है। जांच एजेंसी अब उन 10 से अधिक पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिनके सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विदेशी फंडिंग और चंदे का एंगल भी जांच के घेरे में

एसटीएफ ने एक कैफे संचालक और रियाल चौधरी के केयरटेकर को भी हिरासत में लिया है। जांच में बच्चों के नाम पर 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक चंदा जुटाने की जानकारी भी सामने आई है। अब तक चार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है, जबकि पूरे नेटवर्क के पीछे संभावित विदेशी फंडिंग के एंगल की भी गहन जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर