मेसी की विदाई मैच की तैयारी

मेसी की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई तय! 6 अक्टूबर को खेलेंगे अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच

लियोनेल मेसी 6 अक्टूबर को बेनिन के खिलाफ अपने अंतिम मैच में अर्जेंटीना की जर्सी पहनेंगे। यह मैच उनकी विदाई के रूप में खेला जाएगा।

By : शिवम् पांडेय
मेसी की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई तय! 6 अक्टूबर को खेलेंगे अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच

मेसी की विदाई मैच की तैयारी

लियोनेल मेसी एक बार फिर अर्जेंटीना की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने उन्हें 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में बेनिन के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया है। यह मैच मेसी की राष्ट्रीय टीम के साथ आधिकारिक विदाई के तौर पर खेला जाएगा।

AFA अध्यक्ष ने की पुष्टि

AFA के अध्यक्ष क्लॉडियो तापिया ने सोशल मीडिया के जरिए मेसी की विदाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेसी को वह सम्मानजनक विदाई देने के लिए बुलाया गया है, जिसके वे हकदार हैं। मेसी ने भी इस मुकाबले में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है। इस खास मैच के लिए 2022 वर्ल्ड कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

31 अगस्त को किया था ऐलान

मेसी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे एक नोट के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। अर्जेंटीना की जर्सी में खेलने को लेकर मेसी ने अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना सब कुछ दिया और अब उन्हें लगता है कि नेशनल टीम के साथ उनका अध्याय खत्म होने का समय आ गया है।

6 अक्टूबर को बेनिन से मुकाबला

अर्जेंटीना और बेनिन के बीच मुकाबला 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सितंबर-अक्टूबर की इंटरनेशनल विंडो में अर्जेंटीना का तीसरा घरेलू फ्रेंडली मैच होगा। इससे पहले अर्जेंटीना 30 सितंबर को कॉर्डोबा में बोलीविया और 3 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में बुर्किना फासो के खिलाफ खेलेगा।

मेसी का शानदार इंटरनेशनल सफर

2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने वाले मेसी ने छह वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। वे अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। मेसी के करियर का सबसे यादगार दौर 2021 और 2022 में आया। 2021 में उन्होंने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताया, जिससे टीम का 28 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म हुआ। इसके बाद 2022 में कतर वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने खिताब जीता और 36 साल का इंतजार खत्म किया। अब 6 अक्टूबर को बेनिन के खिलाफ मुकाबला अर्जेंटीना की जर्सी में मेसी की विदाई का खास मौका होगा।

संबंधित सामग्री

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने अपने 20 साल लंबे सफर के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने यह जानकारी एक हाथ से लिखे नोट के जरिए दी।

मेसी का तूफान! 4 गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई शानदार जीत

मेसी का तूफान! 4 गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई शानदार जीत

मेसी के चार गोल की बदौलत इंटर मियामी ने MLS में सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से हराया। यह उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण जीत थी।

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, बेटे को 13 की उम्र में बार्सिलोना ले जाकर बदली जिंदगी

लियोनेल मेसी के पिता और पूर्व एजेंट जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जॉर्ज ने मेसी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी।

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता खिताब

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता खिताब

अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, मेटलाइफ स्टेडियम में दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर