सलमान खान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए। इस बार गणेश चतुर्थी का आयोजन उनके भाई सोहेल खान के घर किया गया था। विसर्जन से पहले पूरे परिवार ने मिलकर गणपति बप्पा की आरती की और इसके बाद धूमधाम से विसर्जन किया।
सलमान ने की उल्टी आरती, अर्पिता ने सुधारा
विसर्जन के दौरान सामने आए एक वीडियो में सलमान खान आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह आरती कुछ अलग तरीके से करते दिखाई दिए। बहन अर्पिता खान ने उन्हें टोका और सही तरीका बताया। इसके बाद सलमान ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली।
यूलिया वंतूर ने भी की आरती
सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी गणपति विसर्जन में पहुंचीं। सलमान के बाद यूलिया ने भी बप्पा की आरती की। वीडियो में अर्पिता खान उन्हें आरती करने का तरीका समझाती हुई नजर आती हैं।
पूरा खान परिवार रहा मौजूद
सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में हुए गणपति विसर्जन में परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सोहेल खान और अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की। हेलेन समेत परिवार के अन्य सदस्य और मेहमान भी बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे।
बच्ची ने खींचा सलमान का ध्यान
विसर्जन के दौरान सलमान का ध्यान स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची पर गया। वह उसके पास पहुंचे और बच्ची को प्यार से सहलाते नजर आए। इस दौरान सलमान का अंदाज लोगों का ध्यान खींचता दिखा।
गणेश चतुर्थी पर बदला सलमान का लुक
गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान नए लुक में नजर आए। सोहेल खान और अंबानी परिवार के घर गणपति स्थापना के दौरान वह बैंडाना लुक में दिखाई दिए थे। वहीं विसर्जन के दौरान उन्होंने टी-शर्ट, हाफ लेदर जैकेट और विंटर कैप पहनी हुई थी। इससे पहले सलमान अंबानी परिवार के घर भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।