मथुरा में बड़ी चोरी

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में एक ज्वेलरी शोरूम से 14 करोड़ की चोरी हो गई। कथित तौर पर एक ही चोर ने यह वारदात को अंजाम दिया, जिसमें बड़ी मात्रा में सोना और नकदी शामिल है।

By : रोहन उमक
मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा में 14 करोड़ की चोरी, 7 घंटे तक शोरूम में रहा चोर; CCTV से बचने के लिए लगाए चक्कर

मथुरा से हाल ही में सामने आई करीब 14 करोड़ रुपये की चोरी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से चोर ने 10.50 किलो सोना, आभूषण और 15 लाख रुपये नकद पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात को कथित तौर पर एक ही चोर ने अंजाम दिया और करीब सात घंटे तक शोरूम के भीतर रहा।

पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे शोरूम की गतिविधियों से भली-भांति परिचित कोई पूर्व कर्मचारी हो सकता है।

छत के रास्ते शोरूम में घुसा चोर

घटना का CCTV फुटेज

नगर के जुगलकिशोर और अमित कुमार सर्राफ का सर्राफा बाजार में शोरूम है, जबकि उनका निवास बलदेवगंज में है। पुलिस के मुताबिक, चोर ने पीछे की दुकान को रास्ता बनाया और छत पर पहुंचने के बाद छलांग लगाकर सर्राफ के शोरूम की छत पर प्रवेश किया।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9:57 बजे उसने शोरूम के भीतर कदम रखा। उसे पहले से पता था कि चाबी, सोना-चांदी, आभूषण और नकदी कहां रखी जाती है। इसी जानकारी के आधार पर उसने एक-एक करके सामान जुटाया। चोरी को अंजाम देने में उसे कई घंटे लगे। इस दौरान उसने शोरूम के भीतर पानी भी पिया।

सुबह करीब सवा पांच बजे वह शोरूम से बाहर निकला। उसके हाथ में एक थैला और कंधे पर पिट्ठू बैग था। पीले रंग के थैले पर शोरूम का नाम छपा हुआ था, जबकि बैग में कथित तौर पर सोना, आभूषण और नकदी रखी गई थी। उसने सिर से लेकर कमर तक खुद को काले कपड़े से ढक रखा था।

CCTV से बचने के लिए बार-बार बदला रास्ता

वारदात के बाद चोर की सबसे बड़ी चिंता CCTV कैमरे नजर आ रहे थे। बाजार से निकलते समय उसने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था और कैमरों की नजर से बचने के लिए बार-बार रास्ता बदलता रहा।

चोरी के बाद इकठ्ठा हुए स्थानीय लोग

पुलिस के मुताबिक, जहां उसे लगा कि कैमरे की रिकॉर्डिंग में वह दिखाई दे सकता है, वहां वह कुछ देर इधर-उधर घूमकर आगे बढ़ा। इसके बाद वह कबाड़ी बाजार होते हुए बलदेवगंज बाजार पहुंचा।

सिर्फ एक ई-रिक्शा मिला

बलदेवगंज चौराहे पर उसे एक ई-रिक्शा मिला, जिसमें वह बिना ज्यादा बातचीत किए बैठ गया। उसने केवल अपनी मंजिल बताई और किराये को लेकर भी कोई खास पूछताछ नहीं की। माना जा रहा है कि वह पुलिस चौकी से पहले ही कहीं उतर गया और फिर गलियों के रास्ते आगे बढ़ा।

पुलिस रेलवे स्टेशन और आसपास की गलियों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि उसके आगे के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पूर्व कर्मचारी पर पुलिस का शक

जांच में पुलिस का शक करीब दो साल पहले शोरूम छोड़ चुके एक कर्मचारी पर गहरा हुआ है। पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि वह उत्तराखंड में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है और काफी समय से घर नहीं आया है।

पुलिस को संदेह है कि पूर्व कर्मचारी को शोरूम की पूरी कार्यप्रणाली, चाबियों और कीमती सामान के स्थान की जानकारी थी। आशंका है कि उसने वारदात से पहले शोरूम और आसपास के CCTV कैमरों की रेकी भी की होगी।

पुराने मोबाइल नंबर ने बढ़ाई मुश्किल
मामले की विवेचना करने में जुटे पुलिस

पुलिस को संदिग्ध कर्मचारी का वर्तमान मोबाइल नंबर भी नहीं मिल पाया है। बताया गया कि उसने पुराना नंबर बंद कर दिया है। परिजनों ने भी नया नंबर होने की जानकारी से इनकार किया। ऐसे में फिलहाल उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

इससे पहले 9 जून को वृंदावन में गुजरात के कारोबारी राकेश प्रजापति के फ्लैट से 2.90 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने 14 जुलाई को उस मामले का खुलासा किया था, जिसमें गेस्ट हाउस मालिक और उसके साथी शामिल पाए गए थे। अब मथुरा की इस बड़ी चोरी ने पूरे ब्रज क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

संबंधित सामग्री

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा; 8 आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा; 8 आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना में नाबालिग छात्रा को अगवा कर कथित रूप से नौ लोगों द्वारा तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आठ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

भोपाल में पूर्व DGP के बंगले में 7 लाख की चोरी, अमेरिका से आई बेटी के जेवरों से भरा पर्स गायब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व DGP के बंगले से सोने के जेवर और नकदी चोरी हुई, पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लिया।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की आत्महत्या में नया मोड़। पति ने दीपक खंडेलवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

पंजाब के बंगा में एक नाबालिग लड़के पर मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर