नया मोड़ इंदौर सुसाइड केस में

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की आत्महत्या में नया मोड़। पति ने दीपक खंडेलवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

By : दिव्या मिस्त्री
इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर के ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़ आया है। सोनिला के पति संजय ने पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दीपक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सोनिला को मिलने के लिए मजबूर करता था। पति के बयान के आधार पर तिलक नगर पुलिस ने दीपक के खिलाफ प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

9 सितंबर को होटल में मिली थी लाश

सोनिला का शव 9 सितंबर को तिलक नगर स्थित होटल एलएक्स के कमरे में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा था। इसके बाद हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की गई। पुलिस अब आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

संबंध खत्म करना चाहती थी सोनिला

संजय के मुताबिक, करीब एक साल पहले सोनिला उनसे अलग हो गई थी और ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी। इसी दौरान उसकी पहचान दीपक खंडेलवाल से हुई। दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं। बाद में दीपक की पत्नी रानू को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद सोनिला से विवाद भी हुआ। संजय का दावा है कि इसके बाद सोनिला दीपक से संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन दीपक लगातार उस पर मिलने का दबाव बनाता रहा।

वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

संजय ने पुलिस को बताया कि दीपक सोनिला को धमकी देता था कि उसके पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो हैं। यदि उसने मिलना बंद किया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पति के अनुसार, इन धमकियों के चलते सोनिला तनाव में रहने लगी थी। पुलिस अब इन आरोपों की जांच कर रही है और वीडियो तथा डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा सकती है।

होटल में हुआ था विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, 9 सितंबर को सोनिला और दीपक के बीच होटल में मिलने की बात तय हुई थी। दोनों होटल पहुंचे, जहां दीपक की पत्नी रानू को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद सोनिला ने कथित तौर पर कमरे में फांसी लगा ली। पकड़े जाने के बाद दीपक ने भी अपने बयान में घटना को आत्महत्या बताया था।

सात लोगों के बयान दर्ज

पुलिस ने सोनिला के पति संजय, पिता प्रदीप, चचेरे भाई हर्ष आचार्य, दोस्तों सीमा और नेहा तथा होटल कर्मचारियों संजय और अरविंद के बयान लिए हैं। अब पुलिस मोबाइल फोन, दोनों के बीच हुई बातचीत, होटल में मौजूदगी और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर पुलिस ने योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसने महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो कॉल्स के जरिए फंसाकर उनका शोषण किया।

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर