Balod: महिला कोटवार की निर्मम हत्या, कलाई काटकर ले गए चांदी के कंगन, लूटा के पाश बैठकर पी बीड़ी

balod-woman-kotwar-murder-hand-cut-robbery-cctv-arrest

Balod: महिला कोटवार की निर्मम हत्या, कलाई काटकर ले गए चांदी के कंगन, लूटा के पाश बैठकर पी बीड़ी

balod महिला कोटवार की निर्मम हत्या कलाई काटकर ले गए चांदी के कंगन लूटा के पाश बैठकर पी बीड़ी

balod robbery cctv arrest: छत्तीसगढ़ के बालोद में दिह दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां महिला कोटवार को देर रात दो लुटेरों ने घर का दरवाजा खटखटाकर जगाया, फिर मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद लुटेरों ने उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.

हत्या के बाद कलाई काटकर चांदी का कंगन लूटा

बदमाशों ने जब महिला के हाथ से चांदी का कंगन नहीं निकला, तो हत्यारों ने हंसिए से उसका हाथ काटकर कंगन निकाल लिया। लाश के पास चटाई बिछाकर बीड़ी भी पी.अब इस मामले में पुलिस ने गांव के दो आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी और बदमाश है। दोनों ही गांव में छोटी-बड़ी चोरी, लूट और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनका नशे की लत इतनी ज्यादा थी कि वे अपने घर का सामान तक चोरी कर बेच देते थे। इन दोनों से पूरा गांव त्रस्त था। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीतराई रोड की है। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

balod robbery cctv arrest: लुटेरों को लगा महिला के पास बहुत माल

दरअसल कोटवार देवबती महार का शव उसके घर में संदिग्ध हालात में मिला था। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। जिससे हत्या की आशंका हुई। बालोद पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई कि दोनों लुटेरों को लगता था कि बुजुर्ग महिला कोटवार के पास बहुत सोना-चांदी और कैश पैसा है।उनका मानना था कि एक बार लूट को अंजाम देने के बाद लंबे समय तक पर्याप्त पैसा मिलेगा। बुजुर्ग की हत्या भी आसानी से की जा सकती है। इसी वजह से दोनों महीनों से साजिश रच रहे थे और घर की रेकी भी कर चुके थे।

balod robbery cctv arrest: ये सामान ले गए बदमाश

हत्या के बाद उन्होंने घर में रखे 24 हजार रुपए कैश, 8 चांदी के पट्टे, एक चांदी की करधन, एक अंगूठी, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड और हाथ में पहना चांदी का कंगन लूट लिया। दाहिने हाथ में पहनी कंगन जब नहीं निकला, तो उन्होंने घर में रखे हंसिए से दाहिने हाथ की कलाई काटकर कंगन निकाल लिया।

लूट के बाद शव के पास बैठकर पी बीड़ी

जांच में यह बात भी सामने आई कि, दोनों अपराधी इस हत्या और लूट के बाद भी बेखौफ थे। उन्होंने घर में रखी चटाई शव के पास बिछाकर तीन बीड़ी पी और फिर उसी चटाई से महिला को ढंक दिया।

balod robbery cctv arrest: मुखबिर के आधार पर गिरफ्तार

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही आरोपी बेफिक्र थे। लेकिन मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने हत्या से इनकार किया। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मिले बीड़ी के टुकड़े दिखाए गए, तो उन्होंने हत्या और लूट की बात कबूल कर ली। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।