उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की तैयारी

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन महीने के लिए कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बरेली में विशेष उपाय जैसे मांस-मछली की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां, सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी

सावन महीने की शुरुआत और कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बरेली के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने BJP नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। 

मांस और मछली की दुकानें बंद

बैठक में फैसला लिया गया कि सावन महीने के दौरान बरेली में मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। मंत्री धर्मपाल सिंह ने साफ कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री धर्मपाल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

करीब 7,000 कांवड़ जत्थे पहुंचेंगे

मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस बार बरेली में करीब 7,000 कांवड़ जत्थे पहुंचेंगे। हर जत्थे के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अगर बरेली के कांवड़ियों को किसी दूसरे जिले में कोई परेशानी होती है तो वे बरेली पुलिस से संपर्क कर सकेंगे और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में कांवड़ मार्गों की खराब स्थिति का भी मुद्दा उठा। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि 30 जुलाई से पहले सभी टूटे-फूटे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों की मरम्मत पूरी कर ली जाए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फुट

मंत्री धर्मपाल ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फुट तय की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा के दौरान कांवड़ बिजली के तारों के संपर्क में न आए। बिजली विभाग को भी सभी झूलते तारों को वक्त रहते ठीक कराने के निर्देश दिए गए। धर्मपाल सिंह ने कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है, ताकि किसी भी अफवाह और भ्रामक सूचना से बरेली का माहौल प्रभावित न हो।

संबंधित सामग्री

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

CM योगी ने सपा पर बोला हमला, 'एक परिवार के 5 सांसदों वाली पार्टी ज्यादा दिन नहीं चलेगी'

CM योगी ने सपा पर बोला हमला, 'एक परिवार के 5 सांसदों वाली पार्टी ज्यादा दिन नहीं चलेगी'

योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एन्सेफलाइटिस और माफिया राज के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की।

यूपी में एक स्टार्टअप में 40 करोड़ तक निवेश करेगी योगी सरकार

यूपी में एक स्टार्टअप में 40 करोड़ तक निवेश करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप नीति-2026 के तहत बड़े निवेश और प्रोत्साहन की घोषणा की, जिससे राज्य स्टार्टअप हब के रूप में उभर सके।

बुलंदशहर में अवैध सम्बन्ध के चलते पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, गमछे से गला घोंटने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी

बुलंदशहर में अवैध सम्बन्ध के चलते पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, गमछे से गला घोंटने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में, एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गई, लेकिन रिश्तेदारों की शक के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी भी कर सकेंगी फ्री यात्रा

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी भी कर सकेंगी फ्री यात्रा

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाऐं 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए विशेष सुरक्षा और ट्राफिक व्यवस्था भी की गई है।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 29 Aug 2026

Advertisement

UK Add राज्य में अग्निवीरों को 07 on 29 Aug 2026