उत्तर प्रदेश वृद्धाश्रम सुधार

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में वृद्धाश्रमों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिसमें स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं और दैनिक जरूरतों की बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय के साथ बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन देने के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों में डॉक्टरों की टीम आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की बीपी, शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच करती है। जरूरत के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच

बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जांच करते हैं। बीपी, शुगर और आंखों की जांच के अलावा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या सामने आने पर आवश्यक चिकित्सीय सहायता और दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

पेयजल से पुस्तकालय तक सुविधाएं

वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल, टीवी और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों को सक्रिय और सकारात्मक दिनचर्या से जोड़ने के लिए योग और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से आश्रमों के बुनियादी ढांचे और वहां उपलब्ध सुविधाओं की निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है।

पेंशन और आयुष्मान का लाभ

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह के मुताबिक, बुजुर्गों को आश्रय के साथ आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के 75 वृद्धाश्रमों में फिलहाल 6,607 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें 4,901 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है, जबकि 2,551 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में अब तक 1,073 नए बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5297 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में।

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबारी माहौल समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को UPITS 2026 होगा। आगरा के उद्यमी वैश्विक मंच पर उत्पाद प्रदर्शित करेंगे, जिसमें महिला और युवा उद्यमियों की भी भागीदारी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र, मंच पर 12 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र, मंच पर 12 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों को 3567 नए शिक्षक मिले, चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर