3567 नए शिक्षक नियुक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र, मंच पर 12 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों को 3567 नए शिक्षक मिले, चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिए।

By : दिव्या मिस्त्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र, मंच पर 12 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र

लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान मिले। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे।नियुक्ति पाने वालों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता पीजीटी और 2,372 सहायक अध्यापक टीजीटी हैं। इन सभी का चयन आयोग की ओर से पूर्व में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए किया गया है।

नौ वर्षों में 48 हजार से अधिक को नियुक्ति

माध्यमिक शिक्षा विभाग के मुताबिक वर्ष 2017 से 22 सितंबर 2026 तक अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधान और शिक्षक के विभिन्न पदों पर 48,018 अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति हुई है। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों और माध्यमिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

इन 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री से मंच पर नियुक्ति पत्र पाने वालों में डीएवी इंटर कॉलेज कानपुर नगर के प्रधानाचार्य राम सिंह और इंटर कॉलेज बीरा पट्टी वाराणसी के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।प्रवक्ता पद पर चयनित अग्रसेन कन्या कॉलेज वाराणसी की आंचल शुक्ला, केडीईएम इंटर कॉलेज बरेली के अनुराग श्रीवास्तव, जिला पंचायत इंटर कॉलेज उग्रसेन प्रयागराज की प्रज्ञा सिंह, वैष्णव हरिहर दास इंटर कॉलेज आजमगढ़ के गोपाल प्रजापति और दीप चंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मोहम्मद शादाब को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए।

मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त किए

सहायक अध्यापक के पद पर चयनित पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज गोरखपुर की उषा सिंह, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संभल के आकाश कुमार, लाला राम स्वरूप शिक्षण संस्थान लखनऊ की रीना यादव, नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांसी की सोनम त्रिपाठी और नेहरू इंटर कॉलेज कुशीनगर के अमन कुमार ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5297 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबारी माहौल समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में वृद्धाश्रमों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिसमें स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं और दैनिक जरूरतों की बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर