कृष्णा मुखर्जी का निधन

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने प्राइवेसी की अपील की।

By : सोनिया रायकवार
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा से जुड़ी जानी-मानी प्लेबैक सिंगर थीं। वह अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं। परिवार ने इस मुश्किल समय में मीडिया और फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। कृष्णा मुखर्जी के निधन से मुखर्जी परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।

YRF ने दी निधन की जानकारी

यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर कहा कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। परिवार ने लोगों से मिले प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आभार जताते हुए इस मुश्किल वक्त में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

बेटी रानी के साथ रहा खास रिश्ता

कृष्णा मुखर्जी का भारतीय सिनेमा, खासकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव था। वह खुद प्रोफेशनल प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में अपनी आवाज दी थी। संगीत से जुड़े परिवार का असर रानी मुखर्जी पर भी रहा। कृष्णा ने बेटी को कला और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रानी कई मौकों पर अपनी सफलता में मां के योगदान का जिक्र कर चुकी हैं। रानी के शुरुआती करियर से लेकर अवॉर्ड फंक्शन और फिल्म स्क्रीनिंग तक, कृष्णा अक्सर उनके साथ दिखाई देती थीं। पति राम मुखर्जी के निधन के बाद भी वह परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं।

प्लेबैक सिंगिंग में बनाई पहचान

कृष्णा मुखर्जी ने 1980 के दशक में कई गानों में अपनी आवाज दी। उनके चर्चित गानों में 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ का ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ भी शामिल बताया जाता है। इस गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। शास्त्रीय और लोक संगीत की समझ रखने वाली कृष्णा मुखर्जी फिल्मों के अलावा बंगाली एल्बम और स्टेज शो से भी जुड़ी रहीं। संगीत के साथ उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियों की भी समझ थी।

रानी के करियर में भी दिया साथ

कृष्णा मुखर्जी ने रानी को फिल्मों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। हालांकि, वह बेटी के काम को लेकर काफी सजग थीं। रानी के शुरुआती स्क्रीन टेस्ट के दौरान भी उन्होंने अभिनय को लेकर अपनी राय खुलकर रखी थी। रानी मुखर्जी ने अपने लंबे करियर में ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’ और ‘ब्लैक’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह हाल ही में ‘मर्दानी 3’ में शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं।

रानी को मिला मानद डॉक्टरेट

रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (D.Litt.) की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। सम्मान ग्रहण करते समय रानी भावुक नजर आईं।

संबंधित सामग्री

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग लगने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

‘दृश्यम 3’ से शूटिंग से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना हुए बाहर, 3 दिन में री-राइट हुआ किरदार

‘दृश्यम 3’ से शूटिंग से 7 दिन पहले अक्षय खन्ना हुए बाहर, 3 दिन में री-राइट हुआ किरदार

अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' छोड़ दी है, जिसके बाद मेकर्स ने जयदीप अहलावत को नए किरदार के लिए चुना। निर्देशक अभिषेक पाठक ने शूटिंग न रोकने का फैसला लिया।

‘साहिल सुसाइड नहीं कर सकता, उसके साथ कुछ गलत हुआ’, IIT बॉम्बे छात्र की दादी ने CBI जांच की मांग की

‘साहिल सुसाइड नहीं कर सकता, उसके साथ कुछ गलत हुआ’, IIT बॉम्बे छात्र की दादी ने CBI जांच की मांग की

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की संदिग्ध मौत के बाद उसके परिवार ने संस्थागत उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव का दावा करते हुए CBI जांच की मांग की है।

करीना कपूर @46: ‘पू’ से DCP अजूनी कोहली तक, 26 साल में बदली स्क्रीन इमेज

करीना कपूर @46: ‘पू’ से DCP अजूनी कोहली तक, 26 साल में बदली स्क्रीन इमेज

करीना कपूर ने अपने 26 साल के फिल्मी करियर में विविध भूमिकाएँ निभाईं, ग्लैमरस से लेकर गंभीर किरदारों तक का सफर तय किया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर