दीपिका-रणवीर फिर बने माता-पिता

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

By : सोनिया रायकवार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए बेटी के फुटप्रिंट


दीपिका और रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नवजात बेटी के पैरों के निशान वाली तस्वीर शेयर की। पोस्ट के साथ दोनों ने नजर इमोजी भी बनाई है। हालांकि, अभी उन्होंने बेटी का नाम और जन्म से जुड़ी अन्य जानकारी साझा नहीं की है।

अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा


दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दोनों ने अपनी बड़ी बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं। किट पर पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहा था।

2024 में हुआ था दुआ का जन्म


दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। अब दो साल बाद परिवार में एक और बेटी का स्वागत हुआ है।

2018 में इटली में हुई थी शादी

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। इसके बाद दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शामिल रहे हैं।

रणवीर ने 1000 बेटियों की शिक्षा का लिया संकल्प

हाल ही में रणवीर सिंह ने मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया था। रणवीर ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से जुड़े अभियान के तहत लिया गया संकल्प बताया था।

‘प्रलय’ में नजर आएंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। इससे पहले रणवीर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे।

संबंधित सामग्री

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी की है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है, जो आज रिलीज हुई है।

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला केस में कार्रवाई, 65 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला केस में कार्रवाई, 65 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

डीनो मोरिया को मीठी नदी डीसिल्टिंग परियोजना के कथित घोटाले में EOW ने पूछताछ की। इस परियोजना में 65 करोड़ से अधिक का वित्तीय घोटाला शामिल है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट, चोट के बाद अस्पताल में भर्ती; काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक वर्क कमिटमेंट के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर