यूपीआईटीएस 2026 युवा मंच

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में विद्यार्थियों को वैश्विक कारोबारी माहौल समझने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा।

By : सोनिया रायकवार
यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 को युवाओं और विद्यार्थियों के लिए सीखने और वैश्विक कारोबारी माहौल समझने का मंच बनाने की तैयारी है। इसी क्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आयोजन की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है।

25 से 29 सितंबर तक होने वाले ट्रेड शो में विद्यार्थी आयोजन प्रबंधन, स्टार्टअप, उद्यमिता, करियर और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा बनेंगे। उन्हें उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

चार टीमों में बांटे जाएंगे विद्यार्थी

विद्यार्थियों को शटल संचालन, स्कैनिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नॉलेज सेशन, इंफॉर्मेशन डेस्क और B2B मीटिंग्स जैसी गतिविधियों में जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए वालंटियर्स की चार टीमें बनाई गई हैं। विद्यार्थियों की गतिविधियों के लिए फैकल्टी सुपरविजन और नोडल संपर्क की व्यवस्था भी रहेगी। इसका उद्देश्य उन्हें वास्तविक आयोजन प्रबंधन और कारोबारी माहौल का व्यावहारिक अनुभव देना है।

स्टार्टअप और करियर से जुड़ने का मौका

UPITS में विद्यार्थियों के लिए यंग एंटरप्रेन्योर हंट और स्टार्टअप/फाउंडर जोन जैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। फाउंडर जोन में विद्यार्थियों को उद्यमियों और स्टार्टअप फाउंडर्स से करीब 15 मिनट की बातचीत का अवसर मिलेगा।  वहीं, करियर कॉर्नर में इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट से जुड़े अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों और रोजगार के अवसरों को समझने का मौका मिलेगा।

एक्सपो पासपोर्ट से सीखेंगे

विद्यार्थियों की भागीदारी को सीखने की गतिविधियों से जोड़ने के लिए एक्सपो पासपोर्ट की व्यवस्था की गई है। इसके तहत उन्हें 8 से 10 डिस्कवरी टास्क पूरे करने होंगे। इसके अलावा 45 से 60 मिनट की गाइडेड थीम आधारित ट्रेल्स भी आयोजित की जाएंगी। निर्धारित गतिविधियां पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

ग्लोबल बिजनेस से रूबरू होंगे युवा

आयोजन में अलग-अलग देशों को प्रदर्शित करने वाली कंट्री वॉल्स और फोटो इंस्टॉलेशन भी विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। कॉलेज एक्सपो एंबेसडर्स के जरिए भी छात्र भागीदारी बढ़ाने की योजना है। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को स्टार्टअप, फाउंडर्स, उद्योग, करियर और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। UPITS में युवा सहभागिता को आयोजन प्रबंधन और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार ने 5297 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में।

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में वृद्धाश्रमों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिसमें स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं और दैनिक जरूरतों की बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को UPITS 2026 होगा। आगरा के उद्यमी वैश्विक मंच पर उत्पाद प्रदर्शित करेंगे, जिसमें महिला और युवा उद्यमियों की भी भागीदारी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र, मंच पर 12 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र, मंच पर 12 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों को 3567 नए शिक्षक मिले, चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिए।

योगी सरकार का फैसला, फलावदा के जनता PG कॉलेज का बदला नाम, अब चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा

योगी सरकार का फैसला, फलावदा के जनता PG कॉलेज का बदला नाम, अब चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा

गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज करने की स्वीकृति उत्तर प्रदेश सरकार ने दी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर