नाम परिवर्तन उत्तर प्रदेश कॉलेज

योगी सरकार का फैसला, फलावदा के जनता PG कॉलेज का बदला नाम, अब चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा

गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज का नाम बदलकर चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज करने की स्वीकृति उत्तर प्रदेश सरकार ने दी।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार का फैसला, फलावदा के जनता PG कॉलेज का बदला नाम, अब चौधरी चरण सिंह के नाम से जाना जाएगा

प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ महापुरुषों के गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मेरठ के फलावदा स्थित जनता पीजी कॉलेज का नाम परिवर्तित कर चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, फलावदा, मवाना किए जाने की कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम अब ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में उठाया गया है। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की कार्यपरिषद की ओर से कॉलेज का नाम बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही शासन स्तर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा।

चौधरी अजीत सिंह का योगदान

उच्च शिक्षा मंत्री के मुताबिक चौधरी अजीत सिंह का प्रदेश और देश के सामाजिक, शैक्षिक और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका नाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सरकार का कहना है कि शिक्षण संस्थानों को महापुरुषों के नाम से जोड़ने से विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और योगदान को समझने का अवसर मिलता है।

उच्च शिक्षा को आधुनिक बनाने पर जोर

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के लिए काम कर रही है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ आधारभूत सुविधाओं, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कॉलेज की पहचान को मिलेगा नया नाम

सरकार के अनुसार कॉलेज के नए नाम से चौधरी अजीत सिंह की पहचान और योगदान को विद्यार्थियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। शासनादेश जारी होने के बाद कॉलेज की आधिकारिक पहचान ‘चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज’ के रूप में हो जाएगी।

संबंधित सामग्री

नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है: मुख्यमंत्री

नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने वाली नकारात्मक ताकतों की आलोचना की।

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

उत्तर प्रदेश सरकार गोशालाओं को पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है ताकि स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठनात्मक ढांचा बनाने की हिदायत दी।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री 'कल्चर' के होंगे दर्शन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में कृषि उत्पाद, बीज, उर्वरक और कृषि यंत्रीकरण कंपनियां भाग लेंगी।

योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार

योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नर्सिंग शिक्षा में वृद्धि शामिल है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर