Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

self-love-emotional-health-mental-wellbeing-hindi-blog

Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

self-love क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं

Self love emotional health : इंतज़ार कीजिए… पहले खुद से तो मिलिए!

 self-love emotional-health mental-wellbeing hindi-blog  self love emotional health: रितिका एक 34 साल की वर्किंग वुमन है। हर सुबह वो जल्दी उठती है, घर संभालती है, ऑफिस जाती है, टीम लीड करती है, और शाम को फिर घर के कामों में जुट जाती है। सब कहते हैं – “रितिका बहुत स्ट्रॉन्ग है”, लेकिन रितिका जब रात में खुद से मिलती है… वो सिर्फ थकावट, खालीपन और एक गहरी चुप्पी महसूस करती है।

शायद आप भी रितिका जैसे हैं।

हम सबने कभी न कभी दूसरों की उम्मीदों में खुद को इतना खो दिया कि अपने दिल की आवाज़ सुनना ही भूल गए। हम 'अच्छा बेटा', 'जिम्मेदार पति', 'काबिल कर्मचारी' बनने के चक्कर में 'मैं कौन हूं?' ये सवाल ही पीछे छूट गया।

खुद से प्यार करना, स्वार्थ नहीं- ज़रूरत है

सोचिए, जब मोबाइल की बैटरी 5% होती है तो हम तुरंत चार्जर ढूंढते हैं। लेकिन जब हमारी भावनात्मक ऊर्जा 5% पर आती है, तो भी हम खुद से कहते हैं चलो थोड़ा और सह लेंगे।

क्यों?

खुद से प्यार करना कोई घमंड नहीं है। ये तो आत्मिक पोषण है। जिस तरह पौधे को पानी चाहिए होता है, उसी तरह इंसान को भी भावनात्मक देखभाल चाहिए होती है – और वो देखभाल कोई और नहीं, हम खुद ही सबसे पहले दे सकते हैं।

कैसे करें खुद से प्यार?

  1. ना कहना सीखिए: हर 'हाँ' आपकी नींद, ऊर्जा, और मन की शांति से समझौता न करे।
  2. अपने लिए समय निकालिए: हर दिन 20 मिनट सिर्फ अपने साथ बिताइए — बिना फोन, बिना शोर।
  3. गलतियों को अपनाइए: परफेक्शन के पीछे भागना छोड़िए। इंसान हैं, ग़लतियाँ होंगी… और वही हमें इंसान बनाती हैं।
  4. अपनी तारीफ कीजिए: जो आप कर रहे हैं, उसके लिए खुद को धन्यवाद दीजिए।

अंत में सिर्फ एक बात याद रखिए…

दूसरों को प्यार देना बहुत अच्छा है, लेकिन खुद को प्यार देना ज़रूरी है। क्योंकि जब आप अंदर से पूरे होंगे, तब ही आप बाहर की दुनिया में रोशनी बिखेर पाएंगे। कभी किसी ने ठीक ही कहा है जो खुद से टूटा है, वो औरों को क्या जोड़ेगा? आज खुद से एक चाय पर मिलिए… हो सकता है, यही पहली मुलाकात हो जहां आप खुद से दोबारा जुड़ पाएं। आपका मन मायूस हो तो थोड़ा खुद से बात कर लेना... शायद जवाब वहीं मिल जाए। ❤️
Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।