दर्दनाक सड़क हादसा

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर हाईवे पर स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, जिसमें दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार की सुबह घटित हुई 

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार होकर सोमनी भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अमृता निर्मलकर (28), उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), अमृता की 7 वर्षीय बेटी याचना और 4 वर्षीय डाली शामिल हैं। अमृता का 8 वर्षीय बेटा भावेश गंभीर रूप से घायल है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है।

मामा के घर रायपुर जा रहे थे सभी

अमृता निर्मलकर के पति लोकेश निर्मलकर के मुताबिक परिवार ने हादसे से दो दिन पहले ही 14 जुलाई को याचना का जन्मदिन मनाया था। अगले दिन सभी रिश्तेदारों से मिलने रायपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक

सोमनी भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे खड़े ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पीछे स्कूटी जा घुसी।पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन पहले ही बेटी का बर्थडे मनाया

हादसे में मृतक अमृता निर्मलकर और लक्ष्मी निर्मलकर सगी बहनें थीं। स्कूटी पर लोकेश निर्मलकर की पत्नी अमृता, उनकी बेटी याचना और बेटा भावेश भी सवार थे। हादसे में अमृता और याचना की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है। उसका एम्स रायपुर के आईसीयू में इलाज चल रहा है। याचना का मंगलवार को ही बर्थडे मनाया गया था।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

चित्रकूट में ट्रैक्टर को लेकर 10 घंटे धरना, CM के फोन के बाद माने BJP विधायक

चित्रकूट में ट्रैक्टर को लेकर 10 घंटे धरना, CM के फोन के बाद माने BJP विधायक

भारत में एक विधायक ने आदिवासी किसान का जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए 10 घंटे धरना दिया, लेकिन प्रशासन ने तत्काल ट्रैक्टर नहीं छोड़ा।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में SING फोरम 2026 में भाग लेकर निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर