बालाघाट में विकास की योजना

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 225 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों की योजना, नक्सल प्रभावित गांवों का सुधार और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

भोपाल/बालाघाट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियान के तहत बालाघाट पहुंचे। उन्होंने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार बालाघाट की तस्वीर को बदलने के लिए बड़े बजट पर काम कर रही है। यहां पूर्व नक्सल-युक्त 100 गांवों का विकास किया जाएगा। इसके लिए 225 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंभीर बीमारी में जान गंवाने वाले परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि हम समस्या के मूल कारणों तक पहुंचकर उसके स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं। ताकि, भविष्य में ऐसी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके दर्द और कष्ट को मैंने महसूस किया है और अपनी ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले के 100 ऐसे ग्राम, जो कभी नक्सल प्रभावित थे, उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 225 करोड़ की राशि से आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। इन ग्रामों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पहल से इन क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और नक्सल प्रभावित रहे ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

सृजित काया जाएगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पशुपालन आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बकरी पालन, मुर्गी पालन और दुग्ध उत्पादन के साथ होम स्टे और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण स्वावलंबन के संकल्प को साकार किया जाएगा। बालाघाट और लांजी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता चेरापूंजी को भी मात देने की क्षमता रखती है। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और सरल जनजीवन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विशिष्ट बनाते हैं। प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ते हुए यहां इको टूरिज्म और ट्राइबल टूरिज्म के विकास की असीम संभावनाएं हैं।

बैगा आश्रमों को दिया जाएगा बढ़ावा

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने लंबी लड़ाई के बाद बालाघाट समेत मध्यप्रदेश को नक्सलमुक्त किया है। अब हम स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर क्षेत्र के विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आइए, हम सब मिलकर बालाघाट को विकास की दृष्टि से नम्बर वन जिला बनाने के लिए अग्रसर हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में नक्सलमुक्त बालाघाट बनाने के बाद अब हम सुरक्षित बालाघाट एवं समृद्ध बालाघाट बनने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि बैगा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। बैगा परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बैगा आश्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। समाज के समग्र विकास के लिए बैगा विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने के लिए ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल लागू किया है।

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें नई तकनीक और आधुनिक परिवहन समाधानों पर जोर दिया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

मध्यप्रदेश सरकार ने सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत की, जिसमें आधुनिक तकनीक और ई-बसों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही रोजगार और परिवहन के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

बालाघाट के बैगा इलाकों में स्वास्थ्य संकट,बच्चों की मौतों के बाद CM डॉ मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत और स्वास्थ्य संकट पर सरकार मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सुधारों के लिए निर्देश दिए।

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की, जिससे अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026