नई औद्योगिक इकाई का शुभारम्भ

सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में जेके लाइफकेयर सेंटर की नई औद्योगिक इकाई का शुभारम्भ किया, जिससे रोजगार और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

By : दिव्या मिस्त्री
सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 सितंबर को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जेके लाइफकेयर सेंटर प्रालि की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और परमार्थ में ही जीवन की सार्थकता निहित है। हम सब मिलकर समाज के हर लाचार, हर पीड़ित, हर जरूरतमंद की मदद कर उसका जीवन बचायें, यही मानव धर्म है, यही जीवन का मूल मर्म है। उन्होंने कहा कि जेके ग्रुप ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसमें हम सब भी सहभागी हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग हर 15 दिनों में नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। यह प्रदेश की उद्योग-मित्र नीतियों और देश-विदेश के निवेशकों के बढ़ते विश्वास का परिचायक है। मध्यप्रदेश असीम संभावनाओं और अनंत अवसरों की भूमि है। निवेशक यहां आएं और बिना किसी संकोच के निवेश करें। हमारी सरकार हर जरूरी सुविधाएं, सहयोग और सुरक्षा भी मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालवा देश के प्रमुख फार्मा क्षेत्रों में शामिल हो रहा है। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा ईकाइयां सक्रिय हैं और राज्य के कुल निर्यात में फार्मा क्षेत्र का लगभग 20 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जेके लाइफकेयर सेंटर की नई इकाई उज्जैन में औषधि निर्माण के साथ अनुसंधान, नवाचार और रोजगार को नई गति देगी।

उज्जैन के पास एआई की समृद्ध इंटेलिजेंस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एआई यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में उज्जैन के पास नेचुरल इंटेलिजेंस (एआई) की समृद्ध सम्पदा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज जैसी अनेक हस्तियों सहित हर कालखंड में उज्जैन का महत्व पूरी दुनिया में अलग प्रकार से रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर राज्यपाल श्री सिंह ने बखूबी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेके लाइफ केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के ऑनर डॉ. कात्यायन मिश्र और डॉ. जया मिश्र ने हर क्षेत्र में उज्जैन के विकास को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

यहां शुरू हो रहे उद्योग बनेंगे मिसाल

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए महाकाल की धरती से एक बड़ी शुरुआत हो रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हम सभी ने संकल्प लिया है कि किस प्रकार भारत को अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर एक बनाएं। उज्जैन में सिंहस्थ : 2028 के भव्य आयोजन के लिए विकास और अधोसंरचना के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। विकास के पीछे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अथक परिश्रम का परिणाम है। महाकाल की नगरी में विक्रम उद्योगपुरी को फूलने-फलने का आशीर्वाद मिला हुआ है। यहां शुरू हो रहे उद्योग और प्रकल्प कामयाबी की मिसाल बनेंगे। भारत ने 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करते हुए आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की है। नए भारत में हर वर्ग के सपने पूरे हो रहे हैं। मध्यप्रदेश का हर नागरिक राष्ट्र निर्माण और प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए तत्पर है। प्रदेश के विकास में फार्मास्युटिकल सेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्तराखंड भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत @2047 का लक्ष्य रखा है।

फाइन केमिकल्स का होगा निर्माण

जेके ग्रुप की नई इकाई में लगभग 47 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यहां एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API), फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स और फाइन केमिकल्स का निर्माण होगा। इकाई से 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि सप्लाई चेन, परिवहन, पैकेजिंग और तकनीकी सेवाओं के माध्यम से हजारों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

संबंधित सामग्री

अकाली दल के साथ सीट शेयरिंग पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- समझौता हुआ तो बराबरी का होगा

अकाली दल के साथ सीट शेयरिंग पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- समझौता हुआ तो बराबरी का होगा

हरदीप पुरी ने अमृतसर के रोजगार मेले में हिस्सा लिया और नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने ईंधन और नशे के मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी।

चीता प्रोजेक्ट में जुड़ेगा नया अध्याय, गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में शिफ्ट होगी सीसीबी-2

चीता प्रोजेक्ट में जुड़ेगा नया अध्याय, गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में शिफ्ट होगी सीसीबी-2

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत चीतों का संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास का विस्तार जारी है। नई मादा चीता का गांधी सागर वाइल्डलाइफ में स्थानांतरण।

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के तहत एक लाख नई नौकरियों का शुभारंभ किया, जिसमें 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में घोषणा की कि अगले छह महीनों में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर