Hardik Gifts Girlfriend Car: हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की लग्जरी कार, फोटो वायरल...

hardik-pandya-gifts-girlfriend-luxury-car-viral-photos

Hardik Gifts Girlfriend Car: हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की लग्जरी कार, फोटो वायरल...

hardik gifts girlfriend car हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की लग्जरी कार फोटो वायरल

Hardik Gifts Girlfriend Car: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांट्या आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इन दिनों वो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रुप में खेलते नजर आ रहे हैं। लेकिन IPL नहीं बल्कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा को लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बने हुए हैं। कार के साथ हार्दिक और मिहिका की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि, हार्दिक ने मिहिका शर्मा को बेंज वी क्लास कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपए है। कुछ दिन पहले अपने बेटे को उन्होंने कार गिफ्ट की थी।

कप्तानी में MI की शानदार जीत

क्रिकेट मैदान पर भी Hardik Pandya का जलवा देखने को मिला। उनकी कप्तानी में Mumbai Indians ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 साल बाद ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

अक्टूबर में रिलेशनशिप किया था कंफर्म

हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरे शेयर की थी जिसमें वो माहिका के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहें थे। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर माहिका शर्मा की फोटो लगाकर उस पर हार्ट के साथ फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को देखकर लग रहा था उन्होंने अपने और माहिका शर्मा के रिश्ते को कंफर्म किया है।

जन्मदिन से पहले शेयर कीं थी खास तस्वीरें

हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने काली शर्ट और शॉर्ट्स पहनी है, जबकि माहिका सफेद शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कौन हैं माहीका शर्मा?

दिल्ली की रहने वालीं 24 वर्षीय माहीका शर्मा एक मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर हैं। कई नेशनल और इंटरनेशनल फैशन शोज में रैंप वॉक कर चुकी हैं। मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इंडियन फैशन अवॉर्ड्स 2024 में मॉडल ऑफ द ईयर चुनी गईं। एले मैगजीन ने भी उन्हें इंडियन मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब दिया। मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक माहीका शर्मा कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में भी अभिनय किया था।
हार्दिक से 2020 में शादी..2024 में तलाक
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने मई 2020 में शादी की थी। फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार कपल ने दोबारा शादी की। इनका एक बेटा अगस्त्य भी है। वहीं जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।। दोनों ने एक साथ मिलकर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि चार साल साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन बेटे अगस्त्य की देखभाल मिलकर करेंगे।

संबंधित सामग्री

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

मनोरंजन

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'बयांगी: पलायची नाही, तालायची' की घोषणा की, जो हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश करेगी।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्य

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।