मौत ने खड़े किए सवाल

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद 35 वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रायसेन जिले के देवरी गांव निवासी नीरज धाकड़ के रूप में हुई है। नीरज को 7 अगस्त को सीमेंट चोरी के मामले में सूखी सेवनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण कराकर उसे भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया था।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

नीरज की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान नीरज के साथ मारपीट की गई थी। उनकी पत्नी पूजा का आरोप है कि नीरज के शरीर पर चोट के निशान थे और जेल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जेल प्रशासन ने बताया सीने में दर्द

दूसरी ओर, जेल प्रशासन ने मारपीट के आरोपों से अलग जानकारी दी है। भोपाल सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मानवेंद्र सिंह परिहार के मुताबिक, नीरज ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की थी। उसकी हालत को देखते हुए उसे शनिवार को तत्काल हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की असली वजह जांच के बाद होगी साफ

बंदी की मौत के बाद मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में गिरफ्तारी से लेकर थाने में हुई कार्रवाई, मेडिकल परीक्षण, जेल में दाखिले और अस्पताल में मिले उपचार तक की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। परिजनों की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोपों की भी जांच होगी। मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन के दावों के बीच बंदी की मौत कई सवाल खड़े कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल AIIMS में 260 कर्मचारियों की रातों-रात बर्खास्तगी, 24 घंटे में वापस लिया आदेश

भोपाल AIIMS में 260 कर्मचारियों की रातों-रात बर्खास्तगी, 24 घंटे में वापस लिया आदेश

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित AIIMS में 260 कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्ति के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। जिम्मेदारी तय न होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

8 साल, 34 मर्डर और लूट का खौफनाक खेल: दिन में दर्जी, रात में कातिल बने आदेश खामरा को डबल उम्रकैद

8 साल, 34 मर्डर और लूट का खौफनाक खेल: दिन में दर्जी, रात में कातिल बने आदेश खामरा को डबल उम्रकैद

भोपाल के ट्रक ड्राइवर-क्लीनर डबल मर्डर केस में आदेश खामरा सहित दो लोगों को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस मामले में DNA साक्ष्य महत्वपूर्ण थे।

भोपाल में अमित शाह के दौरे को लेकर 5 किमी का नो-फ्लाइंग जोन, ड्रोन उड़ाने पर रोक

भोपाल में अमित शाह के दौरे को लेकर 5 किमी का नो-फ्लाइंग जोन, ड्रोन उड़ाने पर रोक

अमित शाह के भोपाल दौरे पर 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। नो-फ्लाइंग जोन और कड़ी सुरक्षा लागू की गई।

6 महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में प्राइवेट अस्पतालों का धरना; NABH शर्त हटाने की मांग

6 महीने से आयुष्मान का भुगतान अटका, भोपाल में प्राइवेट अस्पतालों का धरना; NABH शर्त हटाने की मांग

भोपाल के प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत भुगतान में देरी को लेकर प्रदर्शन किया, NABH शर्तों का भी विरोध जताया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर