शुभमन गिल वार्म अप मैच से बाहर

गिल को फिर लगी चोट, वार्म अप मैच से बाहर हुए, KL कर रहे कप्तानी

शुभमन गिल को उंगली में चोट लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच से बाहर हो गए। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया।

गिल को फिर लगी चोट, वार्म अप मैच से बाहर हुए, KL कर रहे कप्तानी

शुभमन गिल वार्म अप मैच से बाहर

कप्तान शुभमन गिल उंगली की चोट के कारण श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म अप मैच के पहले द‍िन से बाहर हो गए हैं। शुभमन को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी। प‍िछले 2 साल में गिल को 7वीं बार चोट लगी। इससे पहले उन्हें गर्दन की अकड़न, हैमस्ट्रिंग, पैर की चोट लगी है। 

पहला टेस्ट 15 अगस्त से 

वॉर्म-अप मैच में इंडियन टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट मैच को देखते हुए ही गिल को वॉर्म-अप मैच में आराम देने का फैसला किया। 3 दिन का यह वॉर्म-अप मैच भारत के लिए काफी अहम है। टेस्ट की सीरीज से पहले खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन के अनुकूल ढलने का मौका दिया जाएगा। भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में खेला था।

5वें स्थान पर भारत

भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह मुकाबला फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का पहला मैच भी है। BCCI ने पूर्व फील्डिंग कोच T. दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था। बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। वहीं, तेज गेंदबाज बुमराह घुटने की चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं।

संबंधित सामग्री

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ने मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा की। रोहित जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे और एक टीवी शो में भी दिखाई दिए।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान की कार के नीचे एक फैन का पैर आने की अपुष्ट खबर के बाद, अभिनेता ने ड्राइवर को फटकार लगाई। घटना मुंबई में गणपति दर्शन के समय हुई।

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने प्रमुख प्रदर्शन किया।

अभिषेक का तूफानी शतक, सैमसन की फिफ्टी; अफगानिस्तान पर भारत की 127 रन से बड़ी जीत

अभिषेक का तूफानी शतक, सैमसन की फिफ्टी; अफगानिस्तान पर भारत की 127 रन से बड़ी जीत

भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, जिसमें अभिषेक शर्मा की 108 रन की पारी और नीतीश कुमार रेड्डी की गेंदबाजी प्रमुख रही।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर