जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब सीएम ने नया केंद्र खोला

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।

जालंधर में cm मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी | None

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर के नौगज्जा-बल्लां में श्री गुरु रविदास महाराज वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं, उनकी वाणी और सामाजिक संदेश की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुओं की वाणी हमेशा मानवता को सही दिशा दिखाने का काम करती है और समाज को समानता, भाईचारे तथा सामाजिक न्याय का रास्ता दिखाती है।

पंजाब सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपने संदेश के जरिए जात-पात, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और मौजूदा समय में समाज को उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

शिक्षा को बताया गरीबी से बाहर निकलने का रास्ता

भगवंत मान ने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न योजनाओं के जरिए सहायता उपलब्ध करा रही है। लाल, पीले और नीले कार्ड के माध्यम से किसी परिवार को कुछ समय के लिए भोजन और जरूरी मदद मिल सकती है, लेकिन इससे गरीबी का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

प्रतीकात्मक तस्वीर

उन्होंने कहा, गरीबी को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी रास्ता शिक्षा है। जब पंजाब के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर अपने पैरों पर खड़े होंगे और रोजगार प्राप्त करेंगे, तभी परिवारों की आर्थिक स्थिति स्थायी रूप से मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और प्रदेश की प्रगति में योगदान दे सकें।

वाणी अध्ययन केंद्र में बच्चों को मिलेगा शिक्षाओं से जुड़ने का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज वाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को गुरु रविदास महाराज की वाणी और उनके विचारों से जोड़ना है। केंद्र के माध्यम से उन्हें उनकी शिक्षाओं का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा और वे इन संदेशों को समाज तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

मान ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का संदेश समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता पर आधारित था। उनकी वाणी समाज में भेदभाव खत्म करने और सभी को समान सम्मान देने की प्रेरणा देती है। सरकार का प्रयास है कि इन विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

‘पंजाब की मिट्टी में नफरत का बीज नहीं पनप सकता’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सभी वर्गों और समुदायों की धरती है। यहां के लोगों ने हमेशा मेहनत, आपसी प्रेम और भाईचारे को महत्व दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की उपजाऊ मिट्टी में नफरत का बीज कभी नहीं पनप सकता।

CM भगवंत मान

मान ने पंजाब के आतंकवाद के कठिन दौर को याद करते हुए कहा कि प्रदेश ने बम धमाकों और एके-47 के दौर को भी देखा है, लेकिन लोगों के बीच का प्रेम और आपसी भाईचारा खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, सामाजिक सद्भाव और मिल-जुलकर रहने की भावना है।

संबंधित सामग्री

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

राज्य

जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल की मांग, CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत 1532 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 990 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की।

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।