CM भजनलाल ने की 'राज-उन्नति' योजनाओं की समीक्षा, बोले - लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

rajasthan-cm-bhajan-lal-sharma-reviews-raj-unnati-schemes-no-tolerance-negligence-delay

CM भजनलाल ने की 'राज-उन्नति' योजनाओं की समीक्षा, बोले - लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

cm भजनलाल ने की राज-उन्नति योजनाओं की समीक्षा बोले - लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

CM Bhajan Lal Raj-UNNATI: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेशभर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और चयनित परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

[caption id="attachment_135620" align="alignnone" width="1055"]'राज-उन्नति' योजनाओं की बैठम में ऑनलाइन जुड़े अधिकारी 'राज-उन्नति' योजनाओं की बैठम में ऑनलाइन जुड़े अधिकारी[/caption]

राज-उन्नति की बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन सही वक्त और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। आमजन से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा क्षेत्र और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। मुख्यमंत्री शर्मा ने लंबित कार्यों की स्थिति पर जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को कामों में तेजी लाने और बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

CM Bhajan Lal Raj-UNNATI: CM ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और आमजन को राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। 

CM भजनलाल ने चयनित परिवेदनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण कर पारदर्शिता के साथ किया जाए। सरकार की मंशा है कि हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रशासनिक व्यवस्था जवाबदेह बने। बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।