राजस्थान के पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

rajasthan-7-districts-passport-post-office-bomb-threat

राजस्थान के पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान के पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Rajasthan passport office bomb: राजस्थान के 7 जिलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। प्रदेश में एक साथ 7 जगह सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी से पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई, और उन्होंने मोर्चा संभाला। परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। 

गैस बम ब्लास्ट होंगे

ISI के नाम से मेल भेजे गए Mail में लिखा- दोपहर 1 बजे गैस बम ब्लास्ट होंगे। सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सभी कार्यालयों और बिल्डिंगों को खाली करवा दिया गया। सीकर में भी पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा E-Mail मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जयपुर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

[caption id="attachment_139958" align="alignnone" width="1284"]जांच में लगी पुलिस जांच में लगी पुलिस[/caption]

कहां-कहां मिली धमकी?

वहीं जैसलमेर में भी पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ताला लगाकर पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तलाशी अभियान चला रही हैं। इसके अलावा बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा में भी पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सभी जगहों पर पुलिस सतर्कता बरतते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है। धमकी के बाद पासपोर्ट ऑफिस को सील कर दिया गया। सभी स्टाफ और आवेदकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा के लिहाज से केवल पासपोर्ट ऑफिस ही नहीं, पूरे मुख्य डाकघर को भी खाली करवा दिया। डाकघर के मेन गेट पर ताला लगाकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया है।

चप्पे-चप्पे की तलाशी

मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि '5  गैस बम' की धमकी को देखते हुए हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। कोटपूतली पासपोर्ट ऑफिस को भी धमकी के तुरंत खाली करा लिया गया। भीलवाड़ा में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर की दुकानों को बंद करवाया गया है। एहतियात के तौर पर दोनों पुलिस तैनात की गई है और आवाजाही को रोक दी गई।

[caption id="attachment_139959" align="alignnone" width="1311"]चप्पे-चप्पे की तलाशी चप्पे-चप्पे की तलाशी[/caption]

Rajasthan passport office bomb: क्या लिखा Mail में?

E-mail में लिखा - ISI के निर्देश पर उदयनिधि–पेरुराज जिंदाबाद। आपके पासपोर्ट या पोस्ट ऑफिस में साइनाइड गैस से भरे 5 IED बम लगाए गए हैं और उन्हें विस्फोट किया जाएगा। इसलिए स्टाफ को दोपहर 1:10 बजे तक मुंह और नाक ढककर बाहर निकल जाना चाहिए। यह mail जयपुर पासपोर्ट ऑफिस को भेजा गया है।

[caption id="attachment_139960" align="alignnone" width="1330"]पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को भेजा गया मेल पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को भेजा गया मेल[/caption]

स्लीपर नेटवर्क सक्रिय 

Mail में लिखा है - DMK पार्टी से जुड़े जाफर सादिक की लगभग 2000 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में हुई गिरफ्तारी असलियत को छिपाने के लिए की गई है। दावा किया गया है कि पूछताछ के रिकॉर्ड से पता चलता है कि सादिक 2019 से कोयंबटूर में मौजूद अल-बदर संगठन के लोगों को पैसा मुहैया कराता था। साथ ही यह मामला सिर्फ ड्रग्स का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य है। नोट लिखा है कि यह कोई मजाक या अफवाह नहीं है। लेटर में कोयंबटूर में सक्रिय स्लीपर नेटवर्क का भी जिक्र किया गया है।

बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच

Rajasthan passport office bomb: अजमेर, सवाई माधोपुर के पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद जिला पुलिस हरकत में नजर आई। पुलिस, बम निरोधक दस्ता सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर टीम ने पूरे परिसर को खाली कराया। इसके बाद यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।