Junior Hockey World Cup 2025: भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 दो हराकर ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा!

junior-hockey-world-cup-2025-india-beat-argentina-bronze

Junior Hockey World Cup 2025: भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 दो हराकर ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा!

junior hockey world cup 2025 भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 दो हराकर ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

Junior Hockey World Cup 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम 9 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा पाई। टीम ने 11 मिनट के अंदर 4 गोल किए और अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर इतिहास रच दिया। Read More: शादी कैंसिल होने के बाद पहली बार स्मृति मंधाना किसी इवेंट में हुईं शामिल, वीडियो हुआ वायरल… बता दें कि, इंडियन टीम पिछले 2 बार कांस्य पदक का मुकाबला हारकर वो चौथे स्थान पर रहीं। आखिरी बार टीम ने 2016 में पदक जीता था। इससे पहले टीम इंडिया ने 2001 में एक पदक हासिल किया था। यह मैच मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया।

Junior Hockey World Cup 2025: 11 मिनट में 4 गोल कर टीम ने दर्ज की जीत

टीम इंडिया ने आखिरी 11 मिनट में बाजी पलट दी। उन्होंने लगातार 4 गोल किए। और अर्जेंटीना पर 4-2 से जीत दर्ज की। भारत की ओर से मनमीत सिंह (52वां), शारदानंद तिवारी (57वां), अंकित पाल (49वां) और अनमोल इक्का (58वां) ने गोल किया। वहीं अर्जेंटीना के लिए निकोलस रौद्रिगेज (5वां) और सौंटियागो फर्नांडिस (44 वां) ने गोल किए। जीत के बाद सभी खिलाड़ियों ने आपस में गले लगाकर जीत को सेलिब्रेट किया। Read More-CM Dr. Mohan Yadav gave the gift: खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी बड़ी सौगात..

Junior Hockey World Cup 2025: सभी प्लेयर्स को 5-5 लाख रुपए देने का किया ऐलान

इंडियन टीम की जीत के बाद हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम के सभी प्लेयर्स को 5-5 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही स्पोर्ट स्टाफ को भी 2.5 लाख की राशि देने का ऐलान किया। Read More-शादी कैंसिल होने के बाद पहली बार स्मृति मंधाना किसी इवेंट में हुईं शामिल, वीडियो हुआ वायरल…

पहले भारतीय टीम चल रही थी पीछे

पहले 3 क्वार्टर में भारतीय टीम 0-2 से पीछे थी, लेकिन आखिरी क्वार्टर में टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 4 गोल दागे और 49वें मिनट में भारत को 1 पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे अंकित पाल ने गोल में बदल दिया। फाइनली काफी संघर्ष के बाद टीम ने जीत दर्ज कर ही ली।      

संबंधित सामग्री

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

मनोरंजन

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'बयांगी: पलायची नाही, तालायची' की घोषणा की, जो हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश करेगी।

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

देश-विदेश

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनर प्लेन ट्रेनिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। पायलट और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं। क्रैश की खबरें खारिज की गईं।