शादी कैंसिल होने के बाद पहली बार स्मृति मंधाना किसी इवेंट में हुईं शामिल, वीडियो हुआ वायरल...

smriti-mandhana-first-appearance-after-cancelled-wedding-viral-video

शादी कैंसिल होने के बाद पहली बार स्मृति मंधाना किसी इवेंट में हुईं शामिल, वीडियो हुआ वायरल...

शादी कैंसिल होने के बाद पहली बार स्मृति मंधाना किसी इवेंट में हुईं शामिल वीडियो हुआ वायरल

Smriti Mandhana Viral Video: भारतीय विमेंस टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना हमेंशा अपने बेहतरीन प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही स्मृति की शादी कैंसिल हो गई, जिसके बाद वो पहली बार एक पर्सनल इवेंट में शामिल हुईं। Read More: IND vs SA 2nd T20 Match: न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में होगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, इन 2 प्लेयर्स को किया जाएगा सम्मानित!

Smriti Mandhana Viral Video: स्मृति हरमन आई साथ नजर

शादी टूटने के बाद स्मृति पहली बार एक इंवेंट में शामिल हुई, इस इवेंट में उनके साथ भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान भी साथ नजर आईं। दोनों स्टार प्लेयर्स ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। एक वीडियो में स्मृति हरमनप्रीत कौर और मैनेजर नूपुर कश्यप को गले लगाते नजर आ रहीं हैं। स्मृति ने अपने चेहरे पर मुस्कुराहट की परत डालकर दुनिया की नजरो से अपना दर्द छुपाने की कोशिश कर रही हैं। वो ब्लैक ड्रेस में स्माइल करती हुईं काफी खूबसूरत लग रही हैं। Read More-Shivalinga Situated in the River: नदी के बीच में स्थापित हजारों साल पुराना शिवलिंग

Smriti Mandhana Viral Video: क्रिकेटर ने इवेंट के दौरान कहा कि-

'मुझे क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं है। भारतीय जर्सी पहनने से मोटिवेशन मिलता है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।' उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि- 'क्रिकेट ने मुझे दो बातें सिखाई हैं। पहली- हर दिन की शुरुआत शून्य से होती है और दूसरी- अपने नहीं, अपनी साथ खिलाड़ियों के लिए खेलो।' आगे कहा कि - 'वर्ल्ड कप में हमने तय किया था कि किसी को खुद के लिए नहीं खेलना, बल्कि अपने बगल वाले खिलाड़ी के लिए खेलना है। इससे दबाव कम होता है और ऊर्जा बढ़ती है। मंधाना ने कहा- जब आप सोचते हैं कि आपको अपने साथी के लिए अच्छा करना है, तो काम आसान हो जाता है। मैं भी अपने बगल के खिलाड़ी के लिए शतक बनाना चाहती थी, खुद के लिए नहीं।'

पलाश के साथ स्मृति की होने वाली थी शादी

स्मृति मंधाना अपने लांग टाइम बॉयफ्रैंड के साथ 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली थी, हल्दी, संगीत, मेहंदी सब हो गया था, लेकिन शादी के एक दिन पहले उनकी शादी कैंसिल हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता को हार्टअटैक आने की वजह से शादी टाली गई थी, लेकिन फिर पलाश मुच्छल की किसी मैरी डि कोस्टा नाम की लड़की के चैट वायरल होने लगी, जिसके बाद लोगों ने कहा कि पलाश ने स्मृति को चीट किया।

पलाश और स्मृति ने सोशल मीडिया पर बताई सच्चई

शादी के कैंसिल होने के 15 दिन के बाद मंधाना ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर शादी के कैंसिल होने की बात पर कंफर्मेशन दी।
‘इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी’ - स्मृति
स्मृति ने अपने पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों से मेरी ज़िंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाज़े लगाए जा रहे हैं और मुझे लगता है कि अब मेरा बोलना ज़रूरी है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं ऐसे ही रहना चाहूंगी। लेकिन मैं ये साफ कर देती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी और आप सभी से भी यही उम्मीद करूंगी, कि इस वक्त दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का मौका दें।
स्मृति ने इंस्टा पोस्ट
स्मृति की इंस्टा पोस्ट
Smriti Mandhana Wedding Cancel: अब आगे बढ़ने का वक्त 
स्मृति ने आगे लिखा – मेरा मकसद हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफ़ी जीतती रहूंगी और मेरा फ़ोकस हमेशा वहीं रहेगा। आप सभी के सपोर्ट के लिए थेंक्यू, अब आगे बढ़ने का वक्त है।” पलाश मुछाल ने भी इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल वक्त है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा।
पलाश की इंस्टा पोस्ट
 
‘बदनाम करने वालों पर कार्रवाई’ Smriti Mandhana Wedding Cancel: पलाश ने लिखा – मैं सच में उम्मीद करता हूं कि किसी के बारे में बिना जानें और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें। मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।