सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भोलेनाथ

शिवलिंग पर जल अर्पण के नियम

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगे भोलेनाथ

शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, जैसे उत्तर दिशा की ओर मुख करना और शंख का इस्तेमाल न करना।

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय न करें ये गलतियां रूठ जाएंगे भोलेनाथ

भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए भक्त शिव पूजन के साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं। कहा जाता है कि सच्ची आस्था से अगर भक्त शिव जी को केवल जल भी अर्पित कर दें तो वो प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि, जल अर्पित करते समय कुछ बातों का आपको ध्यान अवश्य रखना चाहिए। आज इसी बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

सही दिशा में मुख करके अर्पित करें जल 

शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका मुख सही दिशा में हो। पूर्व, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके आपको शिवलिंग पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय मुख को उत्तर दिशा की ओर रखना सही माना जाता है। इस दिशा की ओर मुख करके जल अर्पित करने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं और साथ ही शिव कृपा भी प्राप्त होती है। 

समान धारा में करें जल अर्पित 

शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि धारा टूट-टूट कर न गिरे। एक समान धारा में शिवलिंग पर जल अर्पित करने से ही शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। अगर धारा को तोड़कर आप जल अर्पित करते हैं तो इसे धार्मिक दृष्टि से सही नहीं माना जाता। 

शंख में जल डालकर न करें अर्पित

आपको कभी भी शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए शंख का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान शिव के आशीर्वाद से आप वंचित रह सकते हैं। 

जल अर्पित करने के बाद परिक्रमा 

शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद अगर आप परिक्रमा भी करते हैं तो हमेशा चंद्राकार परिक्रमा करें। जहां से जल शिवलिंग से जमीन पर गिर रहा हो उस जलधारा को गलती से भी कभी न लांघें। ऐसा करने से आपकी पूजा अधूरी रह सकती है। 

ऊपर बताए गए नियमों के अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय शिव मंत्रों का जप भी अवश्य करें। जल अर्पित करते समय अगर आप केवल ॐ का उच्चारण भी करते हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है। सावन के महीने में अगर आप शिवलिंग पर जल अर्पित करने वाले हैं तो जल के साथ-साथ आपको बेलपत्र, भांग-धतूरा आदि भी अर्पित करना चाहिए।  

संबंधित सामग्री

सावन में रुद्राभिषेक करना है? तो जान लें इस पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी  

सनातन

सावन में रुद्राभिषेक करना है? तो जान लें इस पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी  

रुद्राभिषेक, शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करने की विधि, सावन के महीने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़े लोग

राज्य

आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़े लोग

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक परिवार के फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ के बीच शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी, जिसे लोगों ने महादेव का आशीर्वाद माना।

क्यों चढ़ाया जाता है? शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला ही बेलपत्र जानें इसके पीछे की मान्यता

सनातन

क्यों चढ़ाया जाता है? शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला ही बेलपत्र जानें इसके पीछे की मान्यता

शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा और इसके पीछे की धार्मिक मान्यताओं की व्याख्या। यह प्रत्येक पत्ती भगवान शिव के गुणों का प्रतिनिधित्व करती है।

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, केवल 1 फीट बचे

देश-विदेश

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, केवल 1 फीट बचे

अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवलिंग की ऊंचाई में भारी कमी देखी गई, केवल एक फीट ऊँचा शिवलिंग बचा है। इस वर्ष 4 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

प्रसाद देते समय भूलकर न करें ये गलतियां!

सनातन

प्रसाद देते समय भूलकर न करें ये गलतियां!

सनातन धर्म में प्रसाद बांटने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें स्वच्छता, समानता और श्रद्धा का विशेष महत्व है।