राजस्थान में मिंटू चौधरी हत्या का खुलासा

जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

राजस्थान के जयपुर में मिंटू चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिंटू का गला घोंटकर हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया।

By : रोहन उमक
जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

राजस्थान की राजधानी जयपुर में करीब डेढ़ साल से रहस्य बनी मिंटू चौधरी उर्फ मिंटू डॉन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति लालाराम और बेटे हरिओम ने मिलकर की थी। आरोप है कि दोनों ने पहले मिंटू का गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर शव को उसी के ऑटो में रखकर करीब चार किलोमीटर दूर ले गए। वहां शव को एक कुएं में फेंक दिया गया।

करीब 18 महीने तक यह मामला अनसुलझा रहा। आखिरकार आरोपी बेटे की शराब की लत के कारण हत्या का राज सामने आया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से एक कंकाल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतका मिंटू चौधरी

शराब के नशे में बेटे ने खोला राज

डीसीपी साउथ राजर्षि राज के अनुसार, मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाली मिंटू चौधरी की हत्या करीब डेढ़ साल पहले उसके पति और बेटे ने कथित तौर पर मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों शव को घर से करीब चार किलोमीटर दूर बलखण्डी बालाजी चौराहे के पास स्थित एक कुएं तक ले गए और उसमें फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में हरिओम ने शराब के नशे में एक व्यक्ति के सामने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या का जिक्र किया था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस को मामले का सुराग मिला। इसके बाद पति लालाराम और बेटे हरिओम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद कुएं से मिला कंकाल

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से मिले बयानों के बाद शक गहरा गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर उस कुएं तक पहुंची, जहां शव फेंके जाने की बात सामने आई थी।

आरोपी पति और बेटा

एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने कुएं में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वहां से एक कंकाल बरामद किया गया। परिजनों ने कंकाल के साथ मिले कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मिंटू चौधरी के रूप में की।

पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध का शक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मिंटू और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति को कथित तौर पर मिंटू के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का भी शक था।

पुलिस ने बताया कि पति और बच्चों के साथ मारपीट को लेकर भी मिंटू का विवाद रहता था। हालांकि, हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

11 थानों में दर्ज थे कई मामले

पुलिस ने खोज निकाला कंकाल

पुलिस के अनुसार, मिंटू चौधरी के खिलाफ जयपुर के अलग-अलग 11 थानों में हत्या, मारपीट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, उसके पति लालाराम के खिलाफ भी दो मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

मिंटू का बेटा हरिओम ऑटो चलाता था, जबकि उसका पति लालाराम शराब का ठेका चलाता है। पुलिस अब हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों के बयानों की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

CM का कांग्रेस पर हमला- चुनाव परिणामों पर चिंतन करे पार्टी, अब सिर्फ 2 राज्यों में सरकार

CM का कांग्रेस पर हमला- चुनाव परिणामों पर चिंतन करे पार्टी, अब सिर्फ 2 राज्यों में सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कांग्रेस की रणनीति पर निशाना साधा और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी की बात कही।

खरगोन में गणेश पंडाल में गरबा को लेकर खूनी संघर्ष! दो गुटों में पथराव , VIDEO वायरल

खरगोन में गणेश पंडाल में गरबा को लेकर खूनी संघर्ष! दो गुटों में पथराव , VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के जेतगढ़ में गणेशोत्सव के दौरान दो आदिवासी गुटों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हुए और 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

दिल्ली में नाबालिग से रेप का आरोप, 12 दिन में चौथा मामला: सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में बुलाकर वारदात

दिल्ली में नाबालिग से रेप का आरोप, 12 दिन में चौथा मामला: सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में बुलाकर वारदात

दिल्ली के वजीराबाद में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना, पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी की घटना वीडियो में कैद हुई, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की निर्मम हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी और बेटा लापता

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की निर्मम हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी और बेटा लापता

शारजाह में रहने वाले भारतीय प्रकाश कुंदर का शव नौ टुकड़ों में मिला। परिवार और पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर