भीषण संघर्ष जेतगढ़ में

खरगोन में गणेश पंडाल में गरबा को लेकर खूनी संघर्ष! दो गुटों में पथराव , VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के जेतगढ़ में गणेशोत्सव के दौरान दो आदिवासी गुटों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हुए और 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

By : दिव्या मिस्त्री
खरगोन में गणेश पंडाल में गरबा को लेकर खूनी संघर्ष! दो गुटों में पथराव , VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेतगढ़ में देर रात गणेशोत्सव के दौरान बड़ा बवाल देखने को मिला। जहा गणेश पंडाल में गरबा नृत्य करने को लेकर 2 आदिवासी गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने पंडाल में पहुंचकर दूसरे गुट पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया. 

मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल

मारपीट और पथराव की यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर लाठियां भांजते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।

2 घायल और 3 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि इस खूनी संघर्ष में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मामले में केस दर्ज कर लिया है . मामले में उपद्रव मचाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

संबंधित सामग्री

MP: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

MP: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय पोषण माह 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया, मंदसौर और नीमच जिलों ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

13 Oct 2026
कोसमी में कार्तिकेय चौहान के तेवर, बोले- आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा

कोसमी में कार्तिकेय चौहान के तेवर, बोले- आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा

मध्य प्रदेश के कोसमी में आदिवासी मकान तोड़े जाने पर राजनीतिक उथल-पुथल। कार्तिकेय सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया।

13 Oct 2026
एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है, जिससे OBC वर्ग को 27% आरक्षण मिल सके।

13 Oct 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

13 Oct 2026
मध्‍यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्‍यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में पर्यटन और होटल सुविधाओं में वृद्धि की घोषणा की, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

13 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर