मध्यप्रदेश में बस सेवा शुरू

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

मध्यप्रदेश सरकार ने 21 साल बाद नई बस सेवा शुरू की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया।

By : दिव्या मिस्त्री
सीएम डॉ. मोहन ने देखीं 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां 25 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकार के इस कदम को क्रांतिकारी बताया। उन्होंने बसों के अंदर की सुविधाओं की भी जानकारी ली। 

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश के लिए कल का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हमने बड़ा निर्णय लिया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार 21 साल बाद फिर से लोक परिवहन बस सेवा शुरू करने जा रही है। इस बस सर्विस का स्वरूप अपने आप में यूनिक मॉडल है। 

यात्रियों को मिलेगी हर सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें ई-बस से लेकर सर्वसुविधायुक्त सभी प्रकार की बसें चरणबद्ध रूप से हर नगर-हर जिले तक संचालित की जाएंगी। इसमें यात्रियों के लिए पूरी सुविधा, पानी की सुविधा, बस स्टॉप, बस स्टैंड से लेकर हर चीज उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी कंट्रोलिंग भी बेहतर तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में 5 लाख किमी से ज्यादा सड़कें हैं। अब हम उन बड़े राज्यों में शामिल हो गए हैं, जिनके पास खुद की परिवहन सेवा है। 

हर जगह होगी एमपी की कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद दो मेट्रो भी राज्य में शुरू हुई हैं। अब हम सड़क परिवहन के अभाव को दूर कर रहे हैं। आज हमारे गांव के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। लोग आवागमन की बेहतर सुविधा चाहते हैं। इसलिए इंटरसिटी बसें भी हैं और इंट्रा सिटी बसें भी हैं। लग्जरी बसें सभी देव स्थानों, जैसे ओडिशा के जगन्नाथपुरी से लेकर रामेश्वरम, मथुरा, चार धाम तक, अन्य राज्यों तक यात्रियों को सफर कराएंगी। इन जगहों तक हमारी पहुंच बनेगी। इन बसों के संचालन का निर्णय क्रांतिकारी फैसला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जनता को हमारी सरकार का यह फैसला पसंद आएगा।

संबंधित सामग्री

MP: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

MP: राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, मंदसौर पहले और नीमच दूसरे स्थान पर

मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय पोषण माह 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया, मंदसौर और नीमच जिलों ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

13 Oct 2026
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार की दुकान पर पहुंचा युवक दवा खाने के बाद तड़पता रहा- डेढ़ मिनट में मौत

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार की दुकान पर पहुंचा युवक दवा खाने के बाद तड़पता रहा- डेढ़ मिनट में मौत

भोपाल में 30 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय की अचानक दुकान पर मौत हो गई। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।

13 Oct 2026
कोसमी में कार्तिकेय चौहान के तेवर, बोले- आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा

कोसमी में कार्तिकेय चौहान के तेवर, बोले- आदिवासियों से पहले अफसरों को हमसे टकराना होगा

मध्य प्रदेश के कोसमी में आदिवासी मकान तोड़े जाने पर राजनीतिक उथल-पुथल। कार्तिकेय सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया।

13 Oct 2026
एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है, जिससे OBC वर्ग को 27% आरक्षण मिल सके।

13 Oct 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

13 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर