मप्र में विद्यार्थियों के लिए नई मेस सुविधा

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के कल्याण के लिए 13 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू की, जिससे 9,000 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

By : रोहन उमक
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के कल्याण के लिए 13 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के कल्याण के लिए 13 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राज्य के 106 जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन आधुनिक मेस का लोकार्पण किया। इस सुविधा से करीब 9,000 विद्यार्थियों को छात्रावास में ही गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के कल्याण और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब डेढ़ दशक में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 13,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि खर्च की गई है। इस अवधि में 5 करोड़ से अधिक पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलने का दावा भी मुख्यमंत्री ने किया।

लोकार्पण का एक दृश्य

8.61 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई सुविधा

आधुनिक मेस व्यवस्था पर कुल 8 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सराहना करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ छात्रावासों में आधुनिक सुविधाएं विकसित करना जरूरी है।

लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सतना और अशोकनगर के पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की।

छात्राओं ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने या भोजन के लिए छात्रावास से बाहर जाने में अतिरिक्त समय और पैसा खर्च होता था। आधुनिक मेस शुरू होने से यह परेशानी दूर होगी। उन्होंने सुविधा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

MP के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी

ग्रामीण और दूरदराज के विद्यार्थियों को खास लाभ

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विभागीय छात्रावासों के समग्र विकास पर काम किया जा रहा है। टर्नकी प्रोजेक्ट के तहत छात्रावासों में आधुनिक किचन और डाइनिंग हॉल तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को इस सुविधा का विशेष लाभ मिलेगा। परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को अब भोजन की व्यवस्था के लिए अलग से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इससे उनके परिवारों पर होने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा।

9 हजार छात्रावास सीटों पर सुविधा

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि नियमित और पौष्टिक भोजन मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी और उनके शैक्षणिक परिणाम बेहतर हो सकते हैं।

प्रदेश में फिलहाल पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में करीब 9,000 सीटें हैं। इनमें लगभग 5,200 सीटें बालकों और 3,800 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों के शुरू होने के बाद पहली बार विद्यार्थियों के लिए इस स्तर पर मेस सुविधा शुरू की गई है।

सरकार ने इसे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रावास सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

मध्यप्रदेश में शराब ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की, OSD दीपम रायचूर को प्रभार से मुक्त किया गया।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद हंगामा हुआ, जब वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश में 51 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े गुब्बारे, कहा- जनसेवा के कार्यों को निरंतर करने का संकल्प लें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े गुब्बारे, कहा- जनसेवा के कार्यों को निरंतर करने का संकल्प लें

भोपाल में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की।

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 1 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। मोहित गोगिया ने जांच एजेंसियों को बयान दिया कि उन्होंने शराब दुकानों के ठेके के बदले रकम दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर