हड़ताल पर IIT बॉम्बे छात्र के माता-पिता

IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में साहिल के माता-पिता भूख हड़ताल पर, बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद उनके माता-पिता ने मुंबई में भूख हड़ताल शुरू की, मांग की जल्दी जांच और कार्रवाई।

By : शिवम् पांडेय
IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में साहिल के माता-पिता भूख हड़ताल पर, बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उनके माता-पिता रवींद्र और सोनाली गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिवार ने बेटे की मौत की जल्द जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। साहिल के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने संस्थान में जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना की बात परिवार को बताई थी।

माता-पिता भूख हड़ताल पर

साहिल के माता-पिता ने बेटे की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू की। पिता रवींद्र वाकोडे का कहना है कि अगर FIR में लोगों के नाम दर्ज हैं तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी से वीडियो कॉल

भूख हड़ताल से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत की। परिवार के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। माता-पिता ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से भी मुलाकात की और मामले की जल्द जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

परीक्षा के बाद हॉस्टल पहुंचे साहिल

22 साल के साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सेकेंड ईयर के छात्र थे। 18 सितंबर को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उनके पास मोबाइल फोन मिलने की बात सामने आई थी। CCTV फुटेज के मुताबिक, प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने साहिल से बात की और उनका मोबाइल फोन व आंसर शीट ले ली। इसके बाद साहिल परीक्षा हॉल से बाहर चले गए। क्राइम ब्रांच के अनुसार, साहिल करीब 1:25 बजे हॉस्टल के कमरे में पहुंचे थे। इसके बाद वे कमरे से बाहर नहीं निकले और बाद में कमरे में मृत मिले। पुलिस परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल की CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

IIT ने बनाई 10 सदस्यीय कमेटी

IIT बॉम्बे ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। कमेटी की अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन कर रहे हैं। कमेटी साहिल की मौत से पहले की परिस्थितियों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।

नकल के बयान पर IIT ने यू-टर्न लिया

IIT बॉम्बे ने शुरुआत में कहा था कि साहिल मिड-सेमेस्टर परीक्षा में मोबाइल से नकल करते पकड़े गए थे और ChatGPT पर प्रश्नपत्र अपलोड करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, बाद में संस्थान ने अपना बयान वापस ले लिया। IIT ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले इस तरह का बयान देना उचित नहीं था। साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे में छात्रों ने भी प्रदर्शन किया था। छात्रों ने स्वतंत्र जांच, संबंधित प्रोफेसर पर कार्रवाई, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और संस्थान के फैसलों में छात्रों की भागीदारी समेत 18 मांगें रखी थीं। इनमें से कुछ मांगों पर संस्थान की ओर से सहमति जताई गई है, जबकि अन्य पर प्रक्रिया जारी है।
 

संबंधित सामग्री

जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

राजस्थान के जयपुर में मिंटू चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिंटू का गला घोंटकर हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया।

दिल्ली में नाबालिग से रेप का आरोप, 12 दिन में चौथा मामला: सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में बुलाकर वारदात

दिल्ली में नाबालिग से रेप का आरोप, 12 दिन में चौथा मामला: सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में बुलाकर वारदात

दिल्ली के वजीराबाद में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना, पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत का मामला, राहुल गांधी ने माता-पिता से की फोन पर बातचीत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत का मामला, राहुल गांधी ने माता-पिता से की फोन पर बातचीत

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने उनके माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात कर सहायता का आश्वासन दिया।

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हुई।

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की निर्मम हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी और बेटा लापता

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की निर्मम हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी और बेटा लापता

शारजाह में रहने वाले भारतीय प्रकाश कुंदर का शव नौ टुकड़ों में मिला। परिवार और पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर