क्यों चढ़ाया जाता है? शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला ही बेलपत्र जानें इसके पीछे की मान्यता

बेलपत्र की धार्मिक महत्व

क्यों चढ़ाया जाता है? शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला ही बेलपत्र जानें इसके पीछे की मान्यता

शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा और इसके पीछे की धार्मिक मान्यताओं की व्याख्या। यह प्रत्येक पत्ती भगवान शिव के गुणों का प्रतिनिधित्व करती है।

क्यों चढ़ाया जाता है शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला ही बेलपत्र जानें इसके पीछे की मान्यता

क्यों चढ़ाया जाता है? शिवलिंग पर 3 पत्तियों वाला ही बेलपत्र जानें इसके पीछे की मान्यता

अक्सर आपने देखा होगा कि शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र ही चढ़ाया जाता है, लेकिन इसके पीछे का कारण जानना भी रोचक है। तो आइए जानते हैं इसकी धार्मिक मान्यता आखिर क्या है...

हम सभी जानते हैं सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दौरान देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ भी जमकर उमड़ पड़ती है। कोई भक्त जल से अभिषेक करता है तो कोई दूध, धतूरा, भांग और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। लेकिन इन सभी पूजन सामग्रियों में बेलपत्र का खास महत्व बताया गया है। और आपने अक्सर देखा ही होगा कि शिवलिंग पर तीन पत्तियों वाला बेलपत्र ही चढ़ाया जाता है, लेकिन इसके पीछे का कारण आखिर हैं क्या तो चलिए आपको बताते हैं 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र को भगवान शिव का प्रिय माना गया है। कहा जाता है कि बेल वृक्ष की उत्पत्ति माता लक्ष्मी की तपस्या से हुई थी, इसलिए यह अत्यंत पवित्र माना जाता है। शिव पुराण सहित कई ग्रंथों में बेलपत्र अर्पित करने का महत्व विस्तार से बताया गया है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से चढ़ाया गया बेलपत्र भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करता है और भक्तों की इच्छाओं की पूर्ति करता है।

तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का महत्व

तीन पत्तियों वाला बेलपत्र विशेष आध्यात्मिक अर्थ रखता है। इसकी प्रत्येक पत्ती भगवान शिव के तीन नेत्रों का प्रतीक मानी जाती है, जो ज्ञान, शक्ति और विवेक का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही इसे शिव के त्रिशूल के तीनों शूलों से भी जोड़ा जाता है, जो सृष्टि के संतुलन और रक्षा का संकेत देते हैं। इसीलिए तीन पत्तियों वाला बेलपत्र अर्पित करना पूर्ण पूजा का प्रतीक माना जाता है। 

सत्व, रज और तम का प्रतिनिधित्व

एक अन्य मान्यता के अनुसार बेलपत्र की तीन पत्तियां सृष्टि के तीन गुणों, सत्व, रज और तम का प्रतिनिधित्व करती हैं। सत्व शुद्धता और ज्ञान का प्रतीक है, रज क्रियाशीलता और ऊर्जा का, जबकि तम स्थिरता और विश्राम का द्योतक माना जाता है। भगवान शिव इन तीनों गुणों से परे माने जाते हैं। ऐसे में जब भक्त बेलपत्र अर्पित करता है, तो वह अपने भीतर मौजूद इन सभी गुणों को भगवान को समर्पित करने का भाव व्यक्त करता है।

ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप भी 

कुछ मान्यताओं में बेलपत्र की तीन पत्तियों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप भी माना गया है। यानी एक ही पत्ती के माध्यम से सृजन, पालन और संहार की शक्तियों का सम्मान किया जाता है। यही कारण है कि इसे अत्यंत शुभ और पूजन में अनिवार्य माना गया है।

बेलपत्र अर्पित करने के नियम भी होते हैं 

01 पूजा के दौरान बेलपत्र से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी बताया गया है। 
02 हमेशा साफ, ताजा और बिना कटे-फटे बेलपत्र ही चढ़ाने चाहिए। 
03 जिनकी तीनों पत्तियां जुड़ी हुई हों, उन्हें श्रेष्ठ माना जाता है। 
04 कीड़े लगे, सूखे या टूटे हुए बेलपत्र अर्पित नहीं किए जाते। 
05 साथ ही बेलपत्र को धोकर उसकी चिकनी सतह ऊपर की ओर रखते हुए श्रद्धा से शिवलिंग पर चढ़ाने की परंपरा है।

संबंधित सामग्री

सावन में करने जा रहे हैं सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत ? तो जान लीजिये ये 3 बड़े नियम 

सनातन

सावन में करने जा रहे हैं सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत ? तो जान लीजिये ये 3 बड़े नियम 

सावन के पवित्र माह में सोलह सोमवार व्रत के नियमों का पालन सुख-समृद्धि और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

16 जुलाई से थम जाएंगी शहनाइयां: गुरु तारा अस्त होते ही मांगलिक कार्यों पर लगेगा चार माह का विराम
​​​​​​​

सनातन

16 जुलाई से थम जाएंगी शहनाइयां: गुरु तारा अस्त होते ही मांगलिक कार्यों पर लगेगा चार माह का विराम ​​​​​​​

16 जुलाई से गुरु तारा अस्त होने के कारण विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर चार माह का विराम लगेगा। नवंबर तक विवाह समारोह नहीं होंगे।

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, केवल 1 फीट बचे

देश-विदेश

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, केवल 1 फीट बचे

अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवलिंग की ऊंचाई में भारी कमी देखी गई, केवल एक फीट ऊँचा शिवलिंग बचा है। इस वर्ष 4 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

Kala Ashtami 2026: कालाष्टमी के दिन भूलकर न करें ये गलतियां

सनातन

Kala Ashtami 2026: कालाष्टमी के दिन भूलकर न करें ये गलतियां

8 जून 2026 को मनाई जाएगी कालाष्टमी, जिसमें भगवान काल भैरव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए।