फेस-पैक के खतरे

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

जानिए किन लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, विशेष रूप से जिन्हें एक्ने, एलर्जी हो या प्रेग्नेंसी के दौरान.

By : सोनिया रायकवार
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

आजकल फेस-पैक लगाना स्किन केयर रूटीन का बहुत जरूरी हिस्सा बन गया है. लोग घर पर बने फेस-पैक हों या बाजार से खरीदे गए, हर कोई अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहता है. लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं की हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती, उसके अनुसार फेस-पैक हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता कुछ लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आइये जानते हैं उसके बारे में.

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक

एक्ने या पिंपल्स वाले

जिनके चेहरे पर पहले से ही पिंपल्स या एक्ने की दिक्कत है, उन्हें कुछ खास तरह के फेस-पैक से बचना चाहिए. खासकर वो फेस-पैक जिनमें ज्यादा तेल या भारी चीजें होती हैं, वो पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे एक्ने की दिक्कत और बढ़ सकती है.एलर्जी वाले- अगर किसी को पहले से किसी चीज से एलर्जी है, जैसे किसी फल, दूध या किसी खास इंग्रीडिएंट से, तो उन्हें फेस-पैक में डाली गई चीजों को अच्छे से चेक करना चाहिए. बिना जांचे फेस-पैक लगाने से स्किन पर रैशेज या सूजन हो सकती है.

प्रेग्नेंसी के दौरान

प्रेग्नेंसी के समय भी कुछ खास केमिकल वाले फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए. इस दौरान स्किन पहले से ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, इसलिए इस समय बेहतर यह होगा कि डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट से पूछकर ही कोई फेस-पैक लगाया जाए.

फेस-पैक लगाने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं

गलत फेस-पैक लगाने से चेहरा लाल हो सकता है, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार स्किन पर छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं. कुछ लोगों को फेस-पैक हटाने के बाद स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या टाइट महसूस होती है. अगर फेस-पैक में कोई ऐसी चीज हो जिससे एलर्जी हो, तो चेहरा सूजने का डर भी हो सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान

फेस-पैक लगाने से पहले हमेशा हाथ या कान के पीछे थोड़ा सा लगाकर देख लें कि कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा. इसे पैच टेस्ट कहते हैं. अगर 15-20 मिनट में कोई जलन या चहरा लाल नहीं दिखे, तभी चेहरे पर लगाएं. फेस-पैक को एक समय से ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखें, क्योंकि इसकी वजह से स्किन ड्राई हो सकती है. अगर कोई भी दिक्कत महसूस हो, तो तुरंत पानी से चेहरा धो लें और डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए फेस-पैक चुनते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर स्किन को लेकर कोई पुरानी परेशानी है, तो फेस-पैक लगाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

 

संबंधित सामग्री

चेहरा धोने के बाद तौलिये से रगड़कर सुखाते हैं? आज ही बदल दें ये आदत

चेहरा धोने के बाद तौलिये से रगड़कर सुखाते हैं? आज ही बदल दें ये आदत

चेहरा धोने के बाद रगड़ने की बजाए हल्के हाथों से थपथपाना त्वचा के लिए बेहतर होता है। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और इरिटेशन से बचाव हो सकता है।

हरतालिका तीज पर इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू फेस पैक

हरतालिका तीज पर इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू फेस पैक

हरतालिका तीज के अवसर पर बेसन, दही, और शहद से बना आसान घरेलू फेस पैक तैयार करें और पाएं नेचुरल ग्लो।

हरतालिका तीज से पहले घर बैठे करें ये ब्यूटी केयर, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो

हरतालिका तीज से पहले घर बैठे करें ये ब्यूटी केयर, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो

हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए सिंपल ब्यूटी केयर रूटीन अपनाती हैं। इसमें क्लीनिंग, मॉइश्चराइजिंग, एक्सफोलिएशन शामिल है।

दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर का खास फोटोशूट, मां का बेबी बंप निहारती दिखीं बेटी; जल्द हो सकती है डिलीवरी

दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर का खास फोटोशूट, मां का बेबी बंप निहारती दिखीं बेटी; जल्द हो सकती है डिलीवरी

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर से सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में एक फैमिली फोटोशूट शेयर किया।

घर में सीलन है तो सावधान! बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा

घर में सीलन है तो सावधान! बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा

मानसूनी सीजन में बढ़ती नमी और सीलन के कारण मोल्ड और अन्य सूक्ष्मजीव विकसित हो सकते हैं, जिससे एलर्जी, अस्थमा, और अन्य श्वसन समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर