बेन स्टोक्स कोच बनने की इच्छा

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने कोच बनने की इच्छा जताई। वह जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं।

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम का हेड कोच बनने की इच्छा जताई। जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 35 साल के बेन स्टोक्स ने कहा कि वह खेल से जुड़े रहना चाहते हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्टोक्स बिग बैश लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

‘क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं’

एक पॉडकास्ट में स्टोक्स ने बताया कि वह अभी लेवल-3 कोचिंग क्वालिफिकेशन पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि जब खेलना छोड़ूं तो कोचिंग की सारी तैयारियां पूरी हों। मैं क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 T-20 मैचों में इंग्लैंड को रिप्रेजेंट किया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने अटैकिंग बैजबॉल क्रिकेट खेली।

हैरी ब्रूक को मिलेगी कप्तानी

बेन स्टोक्स ने नए टेस्ट कप्तान जो रूट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रूट हमेशा टीम को खुद से पहले रखते हैं और यही बात उन्हें काफी परेशान करती है। बेन स्टोक्स ने कहा, मैंने जो से कहा कि मेरी एकमात्र चिंता आप हैं। पिछली बार कप्तान रहते हुए मैंने देखा था कि वह खुद पर कितना दबाव लेते थे। मैं नहीं चाहता कि वह दोबारा उसी दौर से गुजरें है। पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके बाद हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम की कमान मिलेगी। हैरी टीम के उप-कप्तान थे, इसलिए चयनकर्ताओं के फैसले ने उन्हें चौंकाया।

संबंधित सामग्री

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ने मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा की। रोहित जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे और एक टीवी शो में भी दिखाई दिए।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

योगी सरकार के मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम के तहत, उत्तर प्रदेश में 74 अभ्यर्थियों ने UPPSC-2025 की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की।

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय विमेंस टीम, जापान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने प्रमुख प्रदर्शन किया।

रिटायरमेंट पर जस्टिस अवनींद्र सिंह का बड़ा फैसला, 1.01 करोड़ दान और पत्नी संग देहदान का संकल्प

रिटायरमेंट पर जस्टिस अवनींद्र सिंह का बड़ा फैसला, 1.01 करोड़ दान और पत्नी संग देहदान का संकल्प

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी GPF की राशि प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान की और देहदान का पंजीयन कराया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर