मुफ्त कोचिंग की सफलता

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

योगी सरकार के मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम के तहत, उत्तर प्रदेश में 74 अभ्यर्थियों ने UPPSC-2025 की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की।

By : सोनिया रायकवार
योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था से जुड़ी एक उपलब्धि सामने आई है। विभाग के अनुसार, पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों और भागीदारी भवन स्थित कोचिंग से निःशुल्क प्रशिक्षण लेने वाले 74 अभ्यर्थियों ने UPPSC-2025 की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये सभी अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे।

तीन केंद्रों से सामने आए सफल अभ्यर्थी

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह के मुताबिक, भागीदारी भवन स्थित कोचिंग के 35 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं अलीगंज स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र से 18 और हापुड़ स्थित राजकीय IAS/PCS कोचिंग केंद्र से 21 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस तरह तीनों केंद्रों से कुल 74 अभ्यर्थी UPPSC-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं।

6 लाख तक वार्षिक आय वाले छात्रों को सुविधाएं

समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश में 8 आवासीय कोचिंग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार, अधिकतम 6 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पात्र छात्रों को इन केंद्रों में निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। कोचिंग के साथ छात्रों को मेस, पुस्तकालय, इंटरनेट, टेस्ट सीरीज, नोट्स, मनोरंजन, खेलकूद और जिम जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक संसाधनों की कमी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बाधा बनने से रोकना है।

अब इंटरव्यू की तैयारी पर जोर

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए विभाग की ओर से आगे मॉक इंटरव्यू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार की तैयारी कराने और इंटरव्यू के दौरान बेहतर तरीके से अपनी बात रखने में मदद करना है।

मंत्री असीम अरुण ने दी शुभकामनाएं

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान युवाओं को उनकी आर्थिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री के मुताबिक, विभागीय केंद्रों से 74 अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा में सफल होना इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

सफलता के बाद अगला पड़ाव इंटरव्यू

UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर PCS 2025 से जुड़ी परीक्षा संबंधी सूचनाएं जारी की जा रही हैं। अब समाज कल्याण विभाग के इन 74 अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण इंटरव्यू होगा। विभाग की मॉक इंटरव्यू व्यवस्था के जरिए उन्हें इस चरण के लिए तैयार करने की योजना है।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

योगी सरकार प्रदेशवासियों को भूजल की स्वच्छता सुनिश्चित कर उपलब्ध करा रही शुद्ध पेयजल

योगी सरकार प्रदेशवासियों को भूजल की स्वच्छता सुनिश्चित कर उपलब्ध करा रही शुद्ध पेयजल

उत्तर प्रदेश ने भूजल स्रोतों की गुणवत्ता और स्थिति के परीक्षण में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया, निर्धारित लक्ष्य का 94.39% हासिल किया।

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी के साथ बैठक में शामिल हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी के साथ बैठक में शामिल हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वायु प्रदूषण नियंत्रण पर उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें कई महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा हुई।

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी ‘सारथी दीदी’, 24x7 मॉनिटरिंग से रखी जाएगी नजर

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी ‘सारथी दीदी’, 24x7 मॉनिटरिंग से रखी जाएगी नजर

उत्तर प्रदेश में महिला यात्रियों के लिए 'सारथी दीदी' सेवा का विस्तार किया जाएगा, जिसमें महिला ड्राइवर सहित विभिन्न सुरक्षा सुविधाएं शामिल होंगी।

जनभवन में सीएम योगी की मौजूदगी में गंगासागर नमो नम: का हुआ लोकार्पण

जनभवन में सीएम योगी की मौजूदगी में गंगासागर नमो नम: का हुआ लोकार्पण

उत्तर प्रदेश में जनभवन परिसर में 'गंगासागर नमो नम:' लोकार्पण कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर