आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़े लोग

फ्रिज में शिवलिंग का चमत्कार

आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़े लोग

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक परिवार के फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ के बीच शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी, जिसे लोगों ने महादेव का आशीर्वाद माना।

आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति दर्शन के लिए उमड़े लोग

आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति |

क्या फ्रिज की बर्फ में आस्था की झलक दिखाई दे सकती है? पढ़ने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है। उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, एक घर के फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ के बीच शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई देने का दावा किया गया है। इसकी खबर फैलते ही लोग वहां पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने इसे महादेव का आशीर्वाद मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इस घटना का Video भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

फ्रिज में शिवलिंग जैसी आकृति

जानकारी के मुताबिक, आगरा के एक परिवार ने सोमवार रात फ्रिज का फ्रीजर खोला। उस समय बर्फ के बीच उन्हें शिवलिंग जैसी दिखाई देने वाली आकृति नजर आई। परिवार के लोगों ने पहले इस बारे में किसी को नहीं बताया था। उन्होंने रातभर इसे अपने तक ही रखा। मंगलवार सुबह परिवार ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। देखते ही देखते यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। श्रद्धालु बर्फ में बनी आकृति के दर्शन करने लगे। कई लोगों ने इसे महादेव का चमत्कार बताया। 

श्रद्धालुओं की लगी भीड़

परिवार ने बताया एक सदस्य रात में फ्रिज से बर्फ निकालने गया था। उसी दौरान यह आकृति दिखाई दी। सुबह जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गई तो लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। इसके बाद पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। परिवार के सदस्य बॉबी कुशवाहा ने बताया कि शुरुआत में बर्फ की आकृति ज्यादा स्पष्ट और बड़ी दिखाई दे रही थी। वक्त बीतने के साथ बर्फ पिघलने लगी और आकृति का आकार धीरे-धीरे छोटा होने लगा। इसके बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

पोछा लगाने के 10 मिनट बाद गायब हो जाती है खुशबू? बाल्टी में डालें ये 1 चीज, देर तक महकेगा घर

लाइफ स्टाइल

पोछा लगाने के 10 मिनट बाद गायब हो जाती है खुशबू? बाल्टी में डालें ये 1 चीज, देर तक महकेगा घर

जानिए कैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके आप अपने घर को लंबे समय तक ताजगी भरी खुशबू से महका सकते हैं. यह सस्ता और असरकारक उपाय है.

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

राज्य

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

हरिद्वार में एक 14 साल की बच्ची को उसके सोशल मीडिया दोस्त के भाई ने भगा लिया, पुलिस और हिंदू संगठनों ने मिलकर बच्ची को बरामद किया।

सिंगरौली में राजस्व व्यवस्था पर ब्रेक: सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, तहसीलों में जमा किए बस्ते

राज्य

सिंगरौली में राजस्व व्यवस्था पर ब्रेक: सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, तहसीलों में जमा किए बस्ते

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं।