CM नीतीश का ऐलान - सरकारी डॉक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे, बेतिया को 182 करोड़ की सौगात

bihar-cm-nitish-kumar-bans-private-practice-government-doctors-bettiah-182-crore-gift

CM नीतीश का ऐलान - सरकारी डॉक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे, बेतिया को 182 करोड़ की सौगात

cm नीतीश का ऐलान - सरकारी डॉक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे बेतिया को 182 करोड़ की सौगात

CM Nitish government doctors: बिहार के मुख्यमंत्री नीताश कुमार की समृद्धि यात्रा शुरू हो चुकी है। पश्चिम चंपारण में अपनी यात्रा की सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने को लेकर अहम घोषणाएं कीं। 

‘बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता’

CM नीतीश ने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य के सभी जिला और प्रखंड स्तर के अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को शहरों की ओर न जाना पड़े। मुख्यमंत्री नीताश कुमार की समृद्धि यात्रा शुरू

CM Nitish government doctors: CM नीतीश का बड़ा ऐलान

इसी दौरान सीएम नीतीश ने ऐलान किया कि जिले के अस्पतालों में आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर और आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, न्यूरोलॉजी जैसी चिकित्सा सेवाएं भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से न केवल इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

‘सरकारी डॉक्टर्स प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे’

मुख्यमंत्री नीतीश ने बड़ा रमना मैदान की सभा में बड़ा ऐलान किया। अपने 34 मिनट के भाषण में नीतीश ने कहा - बिहार के सरकारी डॉक्टर्स अब प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। सरकार इसके लिए नई नीति बनाने जा रही है। इससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को वक्त पर इलाज मिलेगा। निजी प्रैक्टिस पर रोक से सरकारी अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार होगा। [caption id="attachment_128521" align="alignnone" width="612"]मुख्यमंत्री ने उद्योगों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उद्योगों का भी निरीक्षण किया।[/caption]

बेतिया को 182 करोड़ की सौगात

CM Nitish government doctors: मुख्यमंत्री नीतीश ने बेतिया जिले के लिए 182 करोड़ रुपए की 161 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 'समृद्धि यात्रा' में दोनों डिप्टी CM भी मौजूद रहे। CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के दौरान विरोध के डर से चंपारण में माले के युवा नेता फरहान राजा को गिरफ्तार किया गया। बेतिया में 'समृद्धि यात्रा' के बाद नीतीश पटना लौट आए। कल यानी शनिवार को CM मोतिहारी जाएंगे।

संबंधित सामग्री

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

मनोरंजन

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'बयांगी: पलायची नाही, तालायची' की घोषणा की, जो हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश करेगी।

बिहार सरकार ने Gen Z की समस्याओं के लिए नयी शैक्षिक पहल की शुरुआत की

राज्य

बिहार सरकार ने Gen Z की समस्याओं के लिए नयी शैक्षिक पहल की शुरुआत की

बिहार सरकार ने छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु नई शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें डिजिटल पोर्टल और सांविधानिक शिविर शामिल हैं।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।