मीराबाई ने जीता गोल्ड

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मीराबाई ने जीता गोल्ड

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना पहला गोल्ड मिल गया है। मीराबाई चानू ने विमेंस 48KG वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 KG उठाते हुए मेडल अपने नाम किया। भारत के अब 3 मेडल - 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज हो गए हैं। इससे पहले ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg वर्ग में सिल्वर और शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

भारत अब मेडल टैली 7वें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।

ऋषिकांत सिंह ने दिलाया मेडल

मणिपुर की लाल ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का परचम लहराकर देश को दूसरा मेडल दिलाया है। ऋषिकांत ने गेम्स के चौथे दिन मेंस वेटलिफ्टिंग की 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 264 KG वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 KG और क्लीन एंड जर्क में 143 KG वजन उठाया। मलेशिया के अनिक कसदान ने 266 KG वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम किया, और केन्या के मबोया 260 KG के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कौन है ऋषिकांत सिंह?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मंच पर भारत का परचम लहराने वाले ऋषिकांत सिंह देश के सबसे भरोसेमंद और प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर्स में से हैं। इम्फाल वेस्ट के रहने वाले ऋषिकांत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से न सिर्फ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, बल्कि देश का मान भी पूरी दुनिया में बढ़ाया। सेना के अनुशासित माहौल से निखरकर भारत के शीर्ष एथलीटों की कतार में शामिल होने वाले ऋषिकांत सिंह की यह सफलता उनकी सालों की कड़ी मेहनत, समर्पण और कभी न हार मानने वाले जज्बे की कहानी बयां करती है। 

ऋषिकांत की शानदार वापसी

ऋषिकांत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार बड़ा धमाका साल 2022 में किया था। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पुरुषों के 55 kg भारवर्ग में अपना डेब्यू किया था। भले ही वहां का अनुभव उनके लिए सीखने का जरिया बना, लेकिन इसके बाद ऋषिकांत सिंह ने अपने खेल और वजन वर्ग दोनों में बड़ा बदलाव किया। 2022 के बाद ऋषिकांत ने 60 Kg वर्ग में अपनी दावेदारी मजबूत की और ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे। अपनी वेट कैटेगरी में मौजूदा कॉमनवेल्थ और भारत के सबसे मजबूत लिफ्टर के तौर पर उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के मंच पर अपनी शानदार वापसी दर्ज की।

संबंधित सामग्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट की वापसी, 8 महीने बाद जडेजा की एंट्री

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट की वापसी, 8 महीने बाद जडेजा की एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान: रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल, रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद टीम में लौटे। नए खिलाड़ी नमन धीर और आकीब नबी को भी मौका मिला।

शादी से पहले टूटा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का रिश्ता, मंगेतर ने की इमोशनल पोस्ट, बोली- हमारे रास्ते अलग हैं

शादी से पहले टूटा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का रिश्ता, मंगेतर ने की इमोशनल पोस्ट, बोली- हमारे रास्ते अलग हैं

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई तोड़ दी है। आकृति ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

पंकज त्रिपाठी-प्रीति जिंटा समेत 18 सदस्य CBFC में शामिल, 7 साल बाद हुआ बोर्ड का पुनर्गठन

पंकज त्रिपाठी-प्रीति जिंटा समेत 18 सदस्य CBFC में शामिल, 7 साल बाद हुआ बोर्ड का पुनर्गठन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने CBFC का पुनर्गठन किया, नए सदस्यों में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी शामिल। बोर्ड 3 साल के लिए जिम्मेदारी संभालेगा।

CM डॉ. मोहन ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन की बधाई,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के साथ जलाएंगे दीपक

CM डॉ. मोहन ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन की बधाई,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के साथ जलाएंगे दीपक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी, देश की समृद्धि की कामना की।

PM मोदी 76वां जन्मदिन स्पेशल: वडनगर से दिल्ली तक 25 साल की राजनीतिक यात्रा, गुजरात मॉडल से विकसित भारत तक

PM मोदी 76वां जन्मदिन स्पेशल: वडनगर से दिल्ली तक 25 साल की राजनीतिक यात्रा, गुजरात मॉडल से विकसित भारत तक

नरेंद्र मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन पर अपनी राजनीतिक यात्रा की विशेषताओं को याद किया, जिसमें उनके मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर शामिल है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर