क्या आप भी हर रोज खाते हैं ओट्स? तो पहले जान लिजिए इसके नुकसान

ओट्स के साइड इफेक्ट्स

क्या आप भी हर रोज खाते हैं ओट्स? तो पहले जान लिजिए इसके नुकसान

ओट्स कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में यह नुकसान पहुंचा सकते हैं, जैसे कि सीलिएक रोग, एलर्जी, और डायबिटीज.

क्या आप भी हर रोज खाते हैं ओट्स तो पहले जान लिजिए इसके नुकसान

क्या आप भी हर रोज खाते हैं ओट्स? तो पहले जान लिजिए इसके नुकसान |

Side Effects of oats: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी हर कोई पतले होने के चक्कर में नई-नई चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इस वजह से आजकल लोग नाश्ते में ओट्स लेना ज्यादा पसंद करते हैं। ओट्स के कई फ्लेवर में आने लगे हैं।  

कुछ लोग दूध के साथ खाते तो कुछ लोग नमकीन ओट्स खाते हैं, गरम पानी में उबाल कर। वहीं दूध के साथ ओट्स खाना फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। लेकिन हर किसी के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में ओट्स खाना नुकसान पहुंचा सकता है।

ओट्स किन लोगों को कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए?

सीलिएक डिजीज वाले लोगों को

ओट्स में खुद ग्लूटेन नहीं होता, लेकिन प्रोसेसिंग के दौरान गेहूं या अन्य ग्लूटेन वाले अनाजों से क्रॉस-कंटैमिनेशन हो सकता है। सीलिएक रोगी के लिए थोड़ी सी ग्लूटेन भी इम्यून रिएक्शन ट्रिगर कर सकती है, जिससे पेट दर्द, डायरिया, पोषक तत्वों का अवशोषण न होना और लंबे समय में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

ओट्स से एलर्जी वाले लोग

हालांकि बहुत rare है, लेकिन कुछ लोगों को ओट्स में मौजूद प्रोटीन एवेनिन (Avenin) से एलर्जी हो सकती है। लक्षणों में शरीर पर लाल चकत्ते, खुजली, सांस लेने में तकलीफ, पेट में दर्द या सूजन शामिल हो सकते हैं।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या सेंसिटिव पाचन तंत्र

ओट्स में घुलनशील फाइबर (Beta-glucan) होता है जो कुछ लोगों में ब्लोटिंग, गैस, पेट फूलना और दर्द बढ़ा सकता है। अगर आपका पेट बहुत सेंसिटिव है तो ज्यादा मात्रा में ओट्स से परहेज करें। 
पहले थोड़ी मात्रा में खाएं, अगर इससे आपको कोई दिक्कत न हो तो आप उसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं। 

डायबिटीज के मरीज

ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों में ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोग सीमित मात्रा (आमतौर पर ½ कप पका हुआ) में ही खाएं और ब्लड शुगर मॉनिटर करें।

मिनरल डेफिशिएंसी वाले लोग

ओट्स में फाइटिक एसिड (Phytic acid) होता है, जो एंटी-न्यूट्रिएंट की तरह काम करता है। यह आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स से बंध जाता है और शरीर में इनका अवशोषण कम कर देता है।

Note- अगर आपको पहले से इन मिनरल्स की कमी है तो ओट्स को भिगोकर (soaking) या sprouting करके खाएं, या मात्रा सीमित रखें।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

गर्मियों में बढ़ती फ्रोजन डेजर्ट की मांग के बीच, इनके सेहत पर नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया गया है, जिसमें क्वालिटी वॉल्स द्वारा पाम ऑयल छोड़ने का निर्णय शामिल है।

इन चीजों के साथ भूलकर न खाएं नींबू, नहीं हो जाएगी गंभीर समस्या

लाइफ स्टाइल

इन चीजों के साथ भूलकर न खाएं नींबू, नहीं हो जाएगी गंभीर समस्या

नींबू के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन हानिकारक हो सकता है, जैसे मीठे फल, दूध, दही, अंडे, सिरका, टमाटर, और हल्दी। ये कॉम्बिनेशन पाचन समस्याएं और एलर्जी उत्पन्न कर सकते हैं।

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

लाइफ स्टाइल

साबूदाना के स्वास्थ्य लाभ, पाचन से लेकर ऊर्जा तक फायदेमंद

साबूदाना एक हल्का और पौष्टिक विकल्प है, जो पाचन, ऊर्जा प्रदान करने, हड्डियों को मजबूती देने और गर्भवती महिलाओं के पोषण में मदद करता है।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।